-हण्डिया एरिया में सीनियर सिटीजन की गोली मार कर हत्या

HANDIA (2 Nov ):

वह अन्धा था। लेकिन उसका सिक्स सेंस बहुत तेज काम करता था। भगवान पर उसे पूरा भरोसा था। इसी भरोसे से वह दूसरों के दुख दर्द झाड़ फूंक कर दूर भी कर देता था। उसके पास दूर दूर से लोग अपनी प्राब्लम लेकर पहुंचते थे। फिर भी न जाने किसको उससे दुश्मनी हो गई। शनिवार की रात में बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद से घर में हड़कंप मच गया। उसके भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सोते समय मारी गोली

हंडिया थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव मे शनिवार की देर रात इन्द्रजीत भारतीया (म्0) रोज की तरह अपने छप्पर नुमा घर मे सो रहा था। उसी समय अज्ञात बदमाशों ने गले में सटाकर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। चीख पुकार सुनते ही भतीजा बृजेश व घर में सो रहा छोटा भाई हरिवंश प्रताप पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। इंद्रजीत खून से लथपथ पड़ा था। उसे हॉस्पिटल ले जाने का भी मौका नहीं मिला। देखते ही देखते उसकी सांसें थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके भाई बसपा नेता हरिवंश प्रताप की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भाई को शक है कि किसी ने अपनी दुश्मनी निकाली है। हो सकता कि कोई अपना दुख दर्द लेकर आया था और उसके विरोधियों ने राज खोलने पर उसे मार डाला। यह भी हो सकता है कि वह बसपा से जुड़ा है तो उसकी दुश्मनी में भाई को मार डाला हो। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हमलावरों के बारे में पता चल पाएगा।

Posted By: Inextlive