- पास से किया फायर, पेट के आर पार हो गई गोली

- घटनास्थल पर पहुंचे एसपी देहात और सीओ मीरगंज, चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्करों ने खुलेआम सभासद पति को गोली मार दी। इसके बाद तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सभासद पति को सिविल लाइंस के एक प्राइवेट हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसपी देहात डॉ। संसार सिंह, सीओ मीरगंज जगमोहन बुटेला मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

भाई के साथ शॉप पर बैठे थे

थाना फतेहगंज पश्चिमी के भोलानगर की रहने वाली शबनम निहाल वार्ड नंबर दस से सभासद हैं। उनके पति मो। असलम (45) की कस्बे में मेडिकल शॉप थी। वेडनसडे को वह अपने भाई अकरम के साथ शॉप पर बैठे थे। इसी बीच लोधीनगर का रहने वाला हरीश कातिब अपने साथी रिफाकत और दो अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा। इन लोगों ने फायर झोंक दिया। सभासद पति गोली लगने से घायल हो गए।

स्मैक तस्करी का आरोप

अकरम का आरोप है कि हरीश कातिब, रिफाकत अपने साथियों के साथ कस्बे में स्मैक की तस्करी करता है, जिसमें हरीश कातिब तस्करों का सरगना है। सभासद पति ने आरोपियों को तस्करी करने से रोका था। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस से शिकायत भी की थी। तभी से रंजिश चली आ रही है। तस्करों ने छह महीने पहले अकरम पर गैंगरेप, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। सभासद पति के तीन बच्चे है। बड़ी बेटी कशिश रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज से बीडीएस कर रही है। बेटा अहमद नवाज राजश्री कॉलेज से एमबीबीएस का स्टूडेंट है। जबकि छोटा बेटा नवाज खान इंटर का स्टूडेंट है।

वर्जन

बदमाशों ने सभासद पति को पास से गोली मारी थी। गोली पेट में घुसकर पार हो गई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने उनके घर पहुंची। मगर वह अपने घरों में मौजूद नहीं मिले। तलाश की जा रही है।

- डॉ। संसार सिंह, एसपी देहात

Posted By: Inextlive