-रोहनिया से लापता हुई विवाहिता का चंदौली में मिला शव, पिता के आरोप के बाद पुलिस ने पति को पकड़ा

VARANASI : रोहनिया पुलिस ने शुक्रवार को पत्‍‌नी की हत्या के मामले में पति को पकड़ा है। रोहनियां गोविंदपुर के महेश पटेल की पत्नी सुनीता पटेल (ख्ब् वर्ष) का शव बुधवार को चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में बरामद हुआ था। सूचना पाकर पहुंचे विवाहिता के पिता ने बेटी के शव की शिनाख्त करने के बाद दामाद पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस मामले में तहरीर मिलने पर रोहनियां पुलिस ने आरोपी पति महेश पटेल को हिरासत में ले लिया है। महेश पटेल की बाजार में चाय-पान की दुकान है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

डढ़हरिया, मिर्जामुराद की सुनीता की शादी ख्0क्क् में हुई थी। सुनीता की पांच माह की बेटी भी है। एक नवंबर को सुनीता ससुराल से गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट रोहनियां थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच बुधवार को अलीनगर में एक अज्ञात महिला का शव फेंका मिला। उसकी हत्या की गई थी। न्यूज पेपर में मृत महिला का फोटो व समाचार देख सुनीता के पिता रामजी पटेल अलीनगर थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। इसके बाद रामजी पटेल ने रोहनियां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए आए दिन परेशान किया जाता रहा। उसे कई बार घर से भी निकाल दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने सुनीता के पति को हिरासत में ले लिया।

Posted By: Inextlive