-महाराजपुर में तीन दिन से लापता मासूम का कत्ल, खेत में मिला शव

-प्राइवेट पार्ट में खून मिलने से रेप की आशंका भी जताई जा रही है

-गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए रोड जाम करने की कोशिश की

-एसएसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की

-पुलिस को गुमशुदगी के बारे में मालूम था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की

KANPUR

शहर में ख्क् दिनों में छह किशोरी और युवतियों की हत्या कर शव को फेके जाने की गुत्थी को पुलिस अभी खोल नहीं पाई कि गुरुवार को लापता मासूम की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। इस बार तो पुलिस की घोर लापरवाही भी सामने आई है। पुलिस ने पुराने ढर्रे की तरह मासूम के गायब होने की जानकारी होने के बाद न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही उसको ढूढ़ने के लिए कोई ठोस कदम उठाया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के लिए लाश मिलने का इंतजार करती रही। उनकी हीलाहवाली का नतीजा है कि उसकी हत्या हो गई। उसके प्राइवेट पार्ट में खून मिलने से रेप की भी आशंका जताई जा रही है।

मां को ढूढ़ने खेत पर गई और गायब हो गई

महाराजपुर के नम्बर खेड़ा में रहने वाले सुरेश यादव किसान है। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटी और एक बेटा है। जिसमें पांच वर्षीय पूजा (काल्पनिक नाम) सबसे छोटी थी। वो प्राइमरी स्कूल में क्लास क् की स्टूडेंट थी। वो दो फरवरी को बड़ी बहन के साथ स्कूल गई थी। वो जल्दी छुट्टी होने पर अकेले घर चली आई। उसकी मां पड़ोसी के घर पर गई थी। वो मां को न देख उनको ढूढ़ने के लिए खेत चली गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। शाम को चार बजे छुट्टी होने पर उसकी बड़ी बहन घर पहुंची। मां ने उससे पूजा के बारे पूछा तो उसने बताया कि वो तो पहले ही घर आ गई थी। जिसे सुनते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने सुरेश को जानकारी दी तो उन्होंने आसपास पूजा की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परेशान परिवार ने चौकी इंचार्ज केके सिंह को जानकारी दी तो वो गांव में आए और हल्की फुल्की पड़ताल कर वापस चले गए। इधर, सुरेश ग्रामीणों के साथ बेटी को ढूढ़ने में जुटे रहे। गुरुवार को वो खेतों के आगे कुएं के पास उसको ढूढ़ने जा रहे थे तो उनकी नजर मेड़ के पास पूजा के शव पर पड़ी। उन्होंने समझा कि वो बेहोश है, लेकिन जब वो भागकर उसके पास पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वो मर चुकी है। जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कुछ ही देर में ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मां रोती हुई भागकर मौके पर पहुंच गई। वो शव को देख बेहोश हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा

पूजा की मौत से ग्रामीण गुस्से से आग बबूला हो गए। उन्होंने एसओ योगेश कुमार शर्मा का घेराव कर लिया। एसओ ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ बल्कि उन्होंने हंगामा करते हुए रोड पर जाम लगा दिया। जिसका पता चलते ही एसएसपी शलभ माथुर, एसपी ग्रामीण डॉ। अनिल मिश्रा और सीओ वहां पहुंचे। एसएसपी ने पीडि़त परिवार समेत ग्रामीणों को समझाकर शान्त कराया।

रेप के बाद गला दबाकर हत्या का शक

पूजा के गले पर निशान मिलने से उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो रही है। वो स्कूल ड्रेस और चप्पल पहने थी। उसके प्राइवेट पार्ट पर खून के निशान भी मिले है। जिससे उसके साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। उनका मानना है कि गला दबाने से भी नाक, कान और प्राइवेट पार्ट से खून आ सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हकीकत सामने आ जाएगी। इसके अलावा पूजा के पैर मिट्टी और कीचड़ से सने हुए थे। उसके पैर पर मिट्टी जमा थी। माना जा रहा है कि वो किसी ऐसी जगह पर थी। जहां पर गीली मिट्टी या कीचड़ था।

रात में ही हत्या कर शव फेंका गया

तीन दिन से लापता पूजा का कत्ल बुधवार की रात किया गया। जिसके बाद उसके शव को खेत पर मेड़ के पास फेका गया। जिसका प्रमाण है कि गुरुवार को जहां पर पूजा का शव मिला। वहां पर सुरेश यादव एक दिन पहले यानि बुधवार को उसको ढूढ़ते हुए गए थे, लेकिन उस समय उनको वहां पर शव नहीं मिला। वो गुरुवार को उसके आगे खेतों पर स्थित कुएं के पास जा रहे थे तो तब उन्हें मेड़ के पास शव दिखाई दिया।

तो बच जाती मासूम की जान

सुरेश ने दो फरवरी को चौकी इंचार्ज केके सिंह को पूजा के गायब होने की जानकारी दे दी थी, लेकिन उन्होंने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने की जरूरत नहीं समझी। हालांकि वो सूचना पर गांव जरूर गए थे। वो गांव के आसपास पूजा की तलाश करने के बाद वापस चले गए। अगले दिन वो दूसरे कामों में व्यस्त हो गए। अगर पुलिस खानापूरी के बजाय तेजी से उसकी तलाश करती तो शायद पूजा मिल जाती और उसकी जान बच जाती। सुरेश ने खुद बताया कि उन्होंने चौकी इंचार्ज को मौखिक जानकारी दी थी। आपको बताते चले कि मौखिक सूचना के आधार पर भी रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दजर्1 नहीं की।

पड़ोसी गांव के एक युवक को उठाया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने पीडि़त पिता से पूछताछ की तो उन्होंने किसी से भी दुश्मनी होने से इन्कार कर दिया। हालांकि उन्होंने पड़ोसी गांव के एक युवक पर कुछ दिनों पहले कहासुनी होने के बारे में बताया है। उसने सुरेश की पत्नी से बदतमीजी की थी। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वो घर पर नहीं मिला। जिसके चलते पुलिस ने उसके भाई को उठा लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस की नाकामी से अपराधियों के हौसले बुलन्द

शहर में पुलिस की नाकामी से अपराधी बेखौफ हो गए। पुलिस पिछले एक महीने में कोई भी संगीन वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है, जबकि पुराने केस पेंडिंग चल रहे है। अपराधियों को पकड़े जाने का डर नहीं है। पुलिस गश्त के नाम पर खानापूरी कर रही है। जिसका नतीजा है कि अपराधी रात में लूट, डकैती और हत्या जैसी संगीन वारदात को अन्जाम देकर आसानी से निकल जाते है और पुलिस को भनक तक नहीं लगती। इसी का नजीता है कि एक और मासूम का कत्ल हो गया और पुलिस भनक तक नहीं लगी।

नए थानेदारों को अपराधियों ने दी सलामी

एसएसपी शलभ माथुर ने बुधवार को ही महाराजपुर, सचेण्डी समेत ख्8 थानाध्यक्षों का फेरबदल किया है। उन्होंने महाराजपुर थानाध्यक्ष मानिक चंद्र पटेल और सचेण्डी थानाध्यक्ष लखन यादव को हीलाहवाली में पुलिस लाइन भेजा था, जबकि योगेश कुमार शर्मा को महाराजपुर और क्राइम ब्रांच के जितेंद्र यादव को सचेण्डी थाने का चार्ज दिया था। दोनों थानाध्यक्षों को चार्ज ज्वाइन करते ही अपराधियों ने हत्या कर सलामी दे दी। अब उनके सामने केस का जल्द खुलासा करने की चुनौती है।

ख्ब्वें दिन मिली नवीं लाश।

क्ख् जनवरी : कोतवाली थाने के पास बक्से में मिला शव

क्ख् जनवरी : पैराशूट फैक्ट्री के पास मिला युवती का शव

ख्ख् जनवरी : चकेरी के सनिगवां में युवक का अधजला शव मिला, हत्या कर शव जलाया गया था

ख्भ् जनवरी: बिल्हौर में युवती की गोली मारकर हत्या

ख्8 जनवरी : गोविन्दपुरी स्टेशन में युवती का कत्ल

ख्9 जनवरी : पनकी नहर में मिली किशोरी की नग्न लाश

ख् फरवरी : महाराजपुर में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं हो पाई

फ् फरवरी : सीटीआई नाले में बोरे में बंधा मिला महिला का शव, धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई

भ् फरवरी : महराजपुर में तीन दिन से लापता मासूम का शव मिला, रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका

Posted By: Inextlive