क्त्रन्न्रूद्दन्क्त्र॥ : बरकाकाना ओपी से महज 20 गज की दूरी पर शनिवार देर रात सीसीएलकर्मी व सीसीएल कॉलोनी नयानगर निवासी सावित्री देवी के पुत्र सुधीर कुमार उर्फ ¨टकू (34) की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह युवक के शव मिलते हीं आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-भुरकुंडा मार्ग को ओपी के पास जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को आम लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मुख्यालय डीएसपी विरेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा लोगों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया है।

घूमने गया था बाजार

घटना के संबंध में मृतक की मां ने बताया कि उसका पुत्र हर रोज की भांति शनिवार की शाम के पांच बजे घर से बाजार घुमने के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर कई बार उसके मोबाईल पर संपर्क किया गया। पहले मोबाईल की घंटी बज रही थी। लेकिन रात के नौ बजे के बाद मोबाईल स्वीच ऑफ बताने लगा। इसके बाद आसपास में उसकी काफी खोजबीन की गई। रविवार सुबह थाना के समीप उसके पुत्र की शव होने की जानकारी मिली। परिजनों ने सुधीर की हत्या होने की आशंका जताई है। डीएसपी ने आश्वासन दिया 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा होगा।

सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति

क्षेत्र में सुरक्षा के कोर्ठ इंतजाम नहीं अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे बरकाकाना के रिहायसी इलाकों में बेखौफ होकर हत्या जैसी घटना को अंजाम देने में सफल हो रहे है। जबकि यह इलाका अति संवेदनशील माना जाता है। यहां कई शैक्षणिक संस्थाओं के साथ सीसीएल के दर्जनों बड़े अधिकारियों का आवास है। बाबजूद इसके सुरक्षा के नाम पर महज खानापूर्ति भर होती है।

जाम में फंसे रहे स्कूली च्च्चे

हत्या की घटना के बाद लोगों ने रामगढ़- पतरातू मार्ग को जाम कर दिया। इसमें कई स्कूच्च् के च्च्चों में दर्जनों यात्री वाहनों की जाम लगी रही। मौके पर पहुंची ने लोगों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, पर वे जाम हटाने को तैयार नहीं हो रहे थे। वे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए थे।

Posted By: Inextlive