-म्यूजिक फाउंटेन पर करीब 60 लाख का खर्च

-नगर निगम परिसर में लगाया गया म्यूजिक फाउंटेन नहीं कर रहा काम

GORAKHPUR:

नगर निगम परिसर स्थित पोखरे में म्यूजिकल फाउंटेन शुरू तो किया गया लेकिन कुछ ही दिनों में बंद हो गया। जबकि आधे घंटे का शो प्रतिदिन शाम को चलना था। जिससे की गीत-संगीत व रंग-बिरंगे फव्वारे और संगीत की धुन के साथ पब्लिक इंटरटेन कर सकेगी। दरअसल पिछले महीने सिर्फ म्यूजिकल फाउंटेन चार पांच दिन के लिए चार पांच दिन तक चला। इसके बाद बंद हो गया। इस संबंध में जिम्मेदारों का कहना है कि म्यूजिकल फाउंटेन परिसर में घास उगाई जा रही है। इस वजह से उसे एक माह के लिए बंद कर दिया गया है।

60 लाख खर्च कर लगा म्यूजिकल फाउंटेन

निगम ने लगभग 60 लाख रुपए खर्च कर म्यूजिकल फाउंटेन पिछले माह ट्रायल किया था। जिसके शुभारंभ के बाद लोगों ने खूब मनोरंजन किया। दरअसल निगम परिसर को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहा है।

मातृछाया संस्था को मिली है जिम्मेदारी

म्यूजिक फाउंटेन चलाने की जिम्मेदारी मातृछाया संस्था को मिली है। संस्था के संचालक नीरज पाठक ने बताया कि परिसर में घास उगाई गई हैं। परिसर में लोगों के आने जाने से नुकसान हो रहा था। जबकि नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद का कहना है कि ठंड में पब्लिक कम आ रही थी। इसलिए इसे कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा।

नगर निगम कैंपस में बना म्यूजिक फाउंटेन पिछले कई दिनों से बंद है। यहां पर मायूस होकर लौटना पड़ता है।

आशीष

सिटी के बीचों बीच फाउंटेन होने से ज्यादातर पब्लिक पहुंचती है। म्यूजिक फाउंटेन के बंद होने से पब्लिक मायूस है।

विक्रम

वर्जन

ठंड की वजह से पब्लिक कम आ रही है। जिसके चलते म्यूजिक फाउंटेन बंद किया गया है। फिलहाल इस संबंध में संचालक से बात कर जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर नगर निगम

Posted By: Inextlive