कुछ लोग शादी होने के बाद परेशान होते हैं तो कुछ शादी ना होने पर परेशान होते हैं। शादी ना होने के चलते कई लोग टोना टोटका का भी सहारा लेते हैं। एक जनाब की बहुत दिनो से शादी नहीं हो रही थी तो उन्‍होंने मैरिज ब्‍यूरो की जगह टोटके का साहरा लिया। इन्‍हे दुल्‍हन तो मिली नहीं पर इनके टोटके ने इन्‍हे सरकारी दामाद बना कर जेल जरूरू भिजवा दिया।


महिलाओं के वस्त्र पहन जाता था कर्बलाएक 38 वर्षीय युवक शादी ना होने के चलते बहुत परेशान था। तमाम कोशिशों के बाद भी उसकी शादी नहीं हो रही थी। जब युवक को लगा कि अब बुड़ापा नजदीक आ रहा है तो उसने शादी करने के लिए एक तांत्रिक बाबा की मदद ली। बाबा ने युवक को बताया कि उसे चार गुरुवार तक महिलाओं के वस्त्र पहन कर कर्बला जाना होगा। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
शादी के मोह मे ये जनाब बुर्का पहन कर गुरुवार को कर्बला जाने लगे। दो गुरुवार तो यह युवक आसानी से बिना रोक टोंक के कर्बला हो आया पर तीसरे गुरुवार को युवक को पुलिस ने धर दबोचा। सूत्रों के हवाले से पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि कोई युवक महिलाओं के कपड़े पहन कर कर्बला जाता है। पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते युवक को हिरासत में ले लिया है।

Posted By: Prabha Punj Mishra