खबर है कि क्रिसमस के मौके पर फ्रांस में एक दूसरे धर्म को जमकर आहत करने के कृत्‍य को अंजाम देने की कोशिश की गई। इस क्रम में इस दिन मस्जिद में जमकर तोड़-फोड़ की गई। सिर्फ यही नहीं तोड़फोड़ के साथ यहां रखी कुरान की प्रतियों को भी जलाने का प्रयास किए जाने की बात सामने आ रही है।

ऐसी है जानकारी
बता दें कि यह घटना कोर्सिका आइलैंड पर हुई। कोर्सिका आईलैंड काफी मशहूर पर्यटन स्थल है। वहीं ट्वीट करते हुए इस घटना की फ्रांस के पीएम मैनुअल वाल्स ने घोर निंदा की है। अपने ट्विट में उन्होंने लिखा है कि इस घटना को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। इस घटना को खासतौर पर क्रिसमस के साथ इसलिए भी जोड़ा गया है क्योंकि इस त्योहार को ध्यान में रखते हुए फ्रांस में उस दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद में तोड़-फोड़ करने में कामयाबी हासिल की।
नारों की उठी गूंज
सिर्फ यही नहीं वे लोग जोर-जोर से नारे भी लगा रहे थे। वे नारे लगा रहे थे कि अरब के लोगों, देश से बाहर निकलो और ये देश हमारा है। इस हमले को क्रिसमस के दिन शुक्रवार को अंजाम दिया गया। गौर करने वाली बात ये है कि ये दिन इसाई और मुस्लिमों दोनों के लिए प्रार्थना का दिन होता है। यहां एक और बात खास है कि इस साल क्रिसमस का त्योहार ईद के ठीक अगले ही दिन पड़ा।
माहौल हुआ तनावपूर्ण
यह हमला शुक्रवार के दिन किया गया। ये दिन मुस्लिम और ईसाइयों के लिए प्रार्थना का दिन होता है। आपको बता दें कि इस साल क्रिसमस, ईद के बिल्कुल अगले ही दिन पड़ा, जिसे मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। इन हमलों के बाद से फिलहाल फ्रांस में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma