एक अध्‍ययन के अनुसार विश्‍व में मुस्‍लिम समुदाय सबसे तेजी से बढ़ने वाला संप्रदाय है। और इस सदी के अंत तक इसके ईसाइ संप्रदाय से आगे निकल जाने की संभावना है।

अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे हैं मुस्लिम

पियु रिसर्च सेंटर के अध्ययन के अनुसार मुस्लिम समुदाय दुनिया में सबसे तेजी से विकसित होने वाला रिलीजन बन चुका है। इसी अध्ययन में कहा गया है कि प्रतिवर्ष दुनिया भर से करीब 100,000 मुस्लिम अमेरिका आते हैं। ये संख्या अमेरिका आने वाले कुल आप्रवासियों की संख्या का 10 प्रतिशत है जबकि 2002 में ये पांच प्रतिशत थी। इस समय अमेरिका के कुल व्यस्कों में से एक प्रतिशत मुसलमान हैं।

 

Images courtesy MailOnline

2050 तक ज्यूइश से ज्यादा हो जायेंगे अमेरिका में मुसलमान
अध्ययन में कहा गया है कि अगर मुसलमान इसी गति से बढ़ते रहे साल 2050 तक उनकी संख्या अमेरिका में मौजूद ज्यूइश समुदाय के लोगों की जनसंख्या को पार कर जायेगी। इसमें ये भी अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक कुल अमेरिकी आबादी में दस प्रतिशत मुसलमान होंगे। ज्यादातर मुस्लिम आप्रवासी सरकारी सेवाओं में जाना पसंद करते हें और इनमें 70 प्रतिशत डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक हैं जबकि केवल 11 प्रतिशत रिपब्लिकंस के साथ खुद को खड़ा कर पाते हैं। शेष की कोई राजनीतिक राय नहीं है।

inextlive from World News Desk

 

Posted By: Molly Seth