सोमवार को मीना घाटी पहुंचे हजारों हज यात्री जिनमें लाखों भारतीय भी हैं ने आज से अपना हज प्रारम्भ कर दिया। ये हज का कारवां शुक्रवार तक चलेगा।

भारत से डेढ़ लाख हज यात्री पहुंचे हैं
भारत समेत दुनिया भर से आए लाखों मुसलमान हज करने के लिए सोमवार को मीना की घाटी की ओर रवाना हो गए। अब आज यानि मंगलवार से हज शुरू हुआ है और शुक्रवार को शैतान को पत्थर मारने से साथ यह पूरा होगा। भारत से करीब डेढ़ लाख हज यात्री यहां आए हैं। मुसलमानों से सबसे पवित्र स्थल से पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित मीना की घाटी की ओर सुबह ही हज यात्री निकल पड़े थे। बहुत से लोग तो भीड़ से बचने के लिए रविवार रात को ही रवाना हो गए थे।

सऊदी सरकार ने किए पूरे इंतजाम
सऊदी प्रशासन ने मीना में हज यात्रियों के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। उनके लिए हजारों की संख्या में टेंट लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 15 लाख हज यात्री रविवार तक पहुंच चुके थे और आसपास के देशों से अभी और आने वाले हैं। अब मंगलवार को मुख्य हज का सिलसिला शुरू हो गया।
हाजियों की सुरक्षा पर विशेष नजर
आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक लाख सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लोगों की मदद के लिए आतंकवाद विरोधी यूनिट, यातायात पुलिस और आपात सिविल डिफेंस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सेना और नेशनल गार्ड के अतिरिक्त सैनिकों को भी बुलाया गया है। मक्का और मदीना में पांच हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Hindi News from World News Desk

Posted By: Molly Seth