भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली (एएनआई)। डाॅ. रमन सिंह, मुकुल राॅय, अन्नपूर्णा देवी और बैजंती जय पांडा बीजेपी के नये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या युवा माेर्चा के अध्यक्ष बनाए गए हैं। राजकुमार चाहर को किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Nadda announces BJP's new team: Tejasvi Surya as Yuva Morcha Chief, Mukul Roy as national vice president
Read @ANI Story | https://t.co/5nv9YvbgHG pic.twitter.com/Y18tPJB9l7

— ANI Digital (@ani_digital) September 26, 2020
बिहार चुनाव के पहले बीजेपी संगठन में बदलाव
भूपेंद्र यादव, कैलाश विजयवर्गीय और सीटी रवि को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है। पार्टी के संगठन में यह बदलाव बिहार चुनाव के तुरंत पहले किया गया है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh