-दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के कैंपेन बिन में फेंक का दिखा असर

बरेली: नगर निगम क्लीन बरेली ग्रीन बरेली का नारा देकर सफाई के दावे तो करता है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करती नजर आ रही है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और रेडियो सिटी ने जिम्मेदारों की लापरवाही का आलम पब्लिश किया तो मंडे को नगर निगम के जिम्मेदार एक्शन में दिखे। मंडे सुबह नगर निगम के सामने डलावघर की सफाई के साथ शहर के कई एरियाज में रखे डस्टबिन और रोड पर पड़ा कूड़ा भी उठाया गया। इसके लिए बरेलियंस ने दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और रेडियो सिटी को थैंक्स बोला। वहीं नगर निगम के अफसरों का कहना है कि जिन एरिया में डस्टबिन टूट गए हैं वहां भी जल्द ही दूसरे डस्टबिन लगवाए जाएंगे।

सुबह-सुबह दिखा एक्शन

नगर निगम के गेट के पास बने डलावघर से कूड़ा नहीं उठने से रोड तक कूड़े का अंबार था। रोड से निकलने वालों को दुर्गध के बीच से होकर निकलना पड़ रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से सैटरडे को की लेकिन नगर निगम ने अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। संडे को दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में न्यूज पब्लिश होने के बाद नगर निगम ने सबसे पहले डलावघर को साफ कराया, इसके बाद रोड तक चूना डालकर डलावघर की हालत ठीक कर दी।

खाली कराए गए डस्टबिन

शहर के पॉश एरिया रामपुर गार्डन, मॉडल टाउन, पुराना शहर में संडे को कई डस्टबिन फुल नजर आए और कूड़ा रोड पर फैला था। मंडे को नगर निगम की टीम ने इन एरिया में पहुंचकर कूड़ा उठवाया, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि इसके बाद भी नगर निगम की टीम कई एरियाज में कूड़ा उठाने के लिए नहीं पहुंच सकी।

पुराना शहर से भी आज नगर निगम ने कूड़ा उठाया, इसके लिए दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और रेडियो सिटी की टीम को थैंक्स। नगर निगम डेली कूड़ा उठाए तो शहर साफ रहेगा।

मनोज शुक्ला

नगर निगम के गेट से निकलते ही डलावघर से दुर्गध के चलते मुंह दबाकर निकलना पड़ता था। नगर निगम ने सुबह से ही डलावघर को साफ करवाया तो लोगों को राहत मिली। वर्ना इधर से दुर्गध के चलते निकलना भी दूभर था।

चंगेज खान

--------------------

डस्टबिन नहीं डलावघर कहिए

शहर के सिविल लाइंस स्थित अक्षर विहार तालाब के पास नगर निगम का डस्टबिन तो लगा है, लेकिन वहां से कूड़ा महीनों से नहीं उठा है, जिससे डस्टबिन कूड़े में दब गया। लम्बे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने से वहां पर डलावघर बन गया है। इससे लोगों को प्रॉब्लम होती है, लेकिन नगर निगम सुनने को तैयार नहीं है।

देवांग राठौर, सिविल लाइंस

-------

इस तस्वीर को देखकर आप नगर निगम की लापरवाही का अंदाजा लगा सकते हैं। एक ओर कई मोहल्लों और कॉलोनी में डस्टबिन न रखे होने से लोग मजबूरन कूड़ा सड़कों पर फेंक रहे हैं तो दूसरी ओर नगर निगम के कई डस्टबिन एक ही जगह पर रखे हुए गल रहे हैं। इसके बाबजूद नगर निगम को बरेलियंस की समस्या का ध्यान नहीं है।

लव गुप्ता, रामपुर गार्डन

===============

-शहर में नगर निगम ने मंडे को मॉडल टाउन से कूड़ा उठाया तो लोगों को कुछ राहत मिली। इन दिनों त्योहार के चलते लोग अपने घरों से कूड़ा निकाल भी अधिक रहे हैं जिस कारण कूड़ा रोड तक फैला हुआ रहता है।

आशुतोष

-----------------

-शहर में नगर निगम सफाई अभियान तो डेली चलाता है। लेकिन कुछ एरिया में कूड़ा अधिक निकलता है तो वहां पर डस्टबिन फुल जाते हैं। संडे को कूड़ा नहीं उठ पाता है इसीलिए प्रॉब्लम होती है। जल्द ही व्यवस्था सुधारने के प्रयास चल रहे हैं।

ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive