हर मोहल्ले में घूम रहे अवारा पशु

नगर निगम नहीं कर रहा कार्रवाई, शहर के लोगों ने दिए तीन नंबर

ALLAHABAD: नगर निगम प्रतिबंध लगा चुका है। शहर में मवेशी रखने की परमिशन नहीं है। फिर भी क्या मजाल है जो सड़कों पर राज करने वाले पशुओं के रास्ते में कोई आ जाए। निगम कानून बनाकर शांत बैठ चुका है। झेलना पब्लिक को है और वह रोज इसे झेल रही है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के वार्ड स्कैन में आवारा पशुओं की समस्या सबसे बड़ी बनकर सामने आई।

कैटल कैचिंग दस्ता है फेल

पुराने शहर का मोहत्सिमगंज, जानसेनगंज, घंटाघर, चौक, लोकनाथ, मुट्ठीगंज, बहादुरगंज, चौक, करेली, खुल्दाबाद, मलाकराज, हरवारा, मधवापुर हो या फिर सिविल लाइंस, शिवकुटी, मुंडेरा, कटरा, न्यू कटरा, तेलियरगंज, मेडिकल कॉलेज, ट्रांसपोर्ट नगर। कोई भी इलाका आवारा पशुओं के आतंक से मुक्त नहीं है। नगर निगम का कैटल कैचिंग दस्ता आवारा पशुओं को पकड़ने में अब तक पूरी तरह से फेल साबित हुआ है।

स्ट्रीट डॉग का नहीं कोई 'इलाज'

शहर में कहीं भी निकल जाइए, हर गली-मोहल्ले में स्ट्रीट डॉग मिल जाएंगे। रात में अकेले पाकर तो यह पीछा कर लेते हैं। दिन में तो ये शांत रहते हैं लेकिन रात होते ही आक्रामक हो जाते हैं। बाइक सवारों के साथ ही पैदल जा रहे लोगों को अक्सर दौड़ा लेते हैं। जिसकी वजह से लोग घबराकर भागते समय घायल हो जाते हैं। कई लोग तो कुत्तों के शिकार हो चुके हैं।

पूरे शहर में स्ट्रीट डॉग्स और आवारा पशुओं का बोलबाला है। जो आए दिन लोगों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। कब किसके पर हमला बोल दें, कुछ कहा नहीं जा सकता है।

अभिलाष

नगर निगम की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं आवारा मवेशी। रोड किनारे पड़े कचरे को फैलाते हैं, नाली-नाले में बैठ कर कीचड़ को पूरे इलाके में फैला देते हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।

राजित भटनागर

संगम नगरी में सूअर पालने पर पूरी तरह से रोक है, इसके बाद भी कई मोहल्लों में खुलेआम सूअरबाड़े चल रहे हैं। सूअरों की वजह से गंदगी की समस्या ज्यादा है।

अफजल

आवारा पशुओं की वजह से एक्सीडेंट की घटना तो आम हो चुकी है। चलते-चलते ये पशु कब आपस में भिड़ जाएंगे, कहा नहीं जा सकता है। इनके हमलों से अक्सर लोग घायल होते रहते हैं।

राजेश केसरवानी

दिन में तो किसी तरह बच-बचा कर आदमी निकल जाता है। अगर रात हुई तो आवारा कुत्तों का हमला होने का डर बना रहता है। एक बार मेरे साथ घटना हुई थी। भगवान का आशीर्वाद था कि बच निकला।

प्रमिल

आवारा पशुओं को शहर से बाहर करना नगर निगम के वश की बात नहीं है। जिन गलियों में पशु पालकों का कब्जा है, वहां की हालत सबसे ज्यादा खराब है।

गोपाल

आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम का दस्ता लगातार सक्रिय है। पर डे पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की जाती है। कर्मचारियों की संख्या कम होने और फोर्स की मदद न मिलने से व्यापक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। रोड पर घूम रहे पशुओं को पकड़ने पर लोग लड़ने को तैयार हो जाता हैं। जल्द विशेष अभियान चलाया जाएगा।

डा। धीरज गोयल

पशु धन अधिकारी, नगर निगम

इलाहाबाद

वार्ड

1 से 20- रेटिंग- 2.9

21 से 40 रेटिंग- 2.7

41 से 60- रेटिंग 3.1

61 से 80- रेटिंग 3.0

----------

वार्ड 0 से 80- रेटिंग - 3.1

Posted By: Inextlive