-एशिया की सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा नंदा राजजात का जारी हुआ लोगो

-आपदा के कारण स्थगित होने के बाद इस साल विधि-विधान से तय हुई नई तिथि

DEHRADUN : इस साल आयोजित होने वाली हिमालय कुंभ नाम से फेसम यात्रा नंदा जात यात्रा ख्0क्ब् का 'लोगो' जारी किया गया है। थर्सडे को विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी व पर्यटन मंत्री अमृता रावत की मौजूदगी में सीएम हरीश रावत ने सचिवालय में लोगो जारी किया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष डा। अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि नंदा देवी राज जात यात्रा केंद्रीय समिति नौटी द्वारा शायद पहली बार इस लोगो का इस्तेमाल वर्ष ख्000 में आयोजित राजजात के अवसर पर किया गया था। यहीं चिन्ह राज जात की पहचान बन गया। दअरसल, इस साल आगामी क्7 अगस्त से तीन सितंबर ख्0क्ब् तक नंदा राज जात यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

विद्यमान हैं कई विशेषाताएं

डा। मैखुरी ने बताया कि 'लोगो' में राज जात की सभी विशेषताओं को शामिल किया गया है। गोलार्ध के ऊपरी हिस्से में त्रिशुल देवी नंदा के पति भगवान शिव को प्रदर्शित करता है। गोले के अंदर त्रिशूल के हत्थे पर ऊपर की ओर रंगबिरंगी छतरी-राजा की छतोली सहित देवी के मायके और ससुराल पक्ष से शामिल विभिन्न क्षेत्रों से भाग लेती छतोलियों को दर्शाता है। गोले के एकदम बाई तरफ देवी श्रीयंत्र, फिर देवी नंदा के माथे पर बडी सी बिंदी और नाक में नथ ब्याहता स्त्री को परिलक्षित करता है। गोले के दाएं तरफ हाथ में छतोली के नीचे देवी डोला और ठीक बाएं यात्रा पथ में तमाम मंदिरों को प्रदर्शित करते हैं। इनके ठीक नीचे खाडू चौसिंगा के चार सींग यात्रा के पथ प्रदर्शक को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर विधायक जीतराम, राज जात समिति के अध्यक्ष डा। राकेश कुंवर, महामंत्री भुवन नौटियाल, प्रचार सचिव शिव पैन्यूली, सदस्य सुशील रावत आदि मौजूद थे।

Posted By: Inextlive