प्रधानमंत्री ने सोमवार को झारखंड के हजारीबाग में एक रैली को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने कर्नाटक उपचुनाव के नतीजों की तरीफ करते हुए झारखंड के लोगों को एक खास सलाह दी है।

रांची (आईएएनएस)। Karnataka Bypolls Result 2019 कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में उपचुनाव के नतीजों का स्वागत करते हुए कहा कि जो लोग जनादेश की अनदेखी कर पिछले दरवाजे से सरकार बना रहे हैं उन्हें जनता ने सबक सिखाया गया है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को झारखंड के हजारीबाग में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए जवाब है जिसने सत्ता को पिछले दरवाजे से पकड़ लिया है। यह उन सभी राज्यों के लिए चेतावनी है जहां जनादेश की अनदेखी की गई है।

प्रधानमंत्री @narendramodi ने झारखंड के हजारीबाग स्थित बरही में जनसभा को किया संबोधित#JharkhandAssemblyElections pic.twitter.com/6qB6q5IGvN

— दूरदर्शन न्यूज़ (@DDNewsHindi) December 9, 2019


लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया है। आज उपचुनाव के नतीजों ने तय कर दिया है कि कर्नाटक पर कौन शासन करेगा। भाजपा को जनादेश दिया गया था, लेकिन कांग्रेस ने साजिश रची और पिछले दरवाजे से सत्ता हथिया ली। यह कांग्रेस की पुरानी आदत है। लोगों ने अब उसे सबक सिखाया है और कर्नाटक के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार को चुना है। भाजपा कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत की ओर बढ़ रही है।

झारखंड के लोगों कर्नाटक से सीखना चाहिए

मोदी ने आगे कहा, झारखंड के लोगों को भी कर्नाटक से सीखना चाहिए। कर्नाटक जैसी स्थिति में चुनाव के बाद झारखंड में यह स्थिति नहीं आनी चाहिए। कांग्रेस ने कभी गठबंधन की राजनीति में विश्वास नहीं किया है। उन्होंने समर्थन के बदले में कठपुतलियों की तरह सहयोगी दलों को नचाया है। इस दाैरान पीएम माेदी ने चेतावनी भी दी कि अगर त्रिशंकु विधानसभा होती है, तो झारखंड कर्नाटक जैसी स्थिति का गवाह बनेगा। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि अगर भाजपा को सत्ता में वापस नहीं किया गया तो उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। राम मंदिर और धारा 370 के मुद्दों को 70 साल तक लंबित रखने के लिए एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा।

Posted By: Shweta Mishra