भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति व पीएम समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। नेहरू जी की जयंती को देश में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

कानपुर। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 130वीं जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज देश के पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 130वीं जयंती हैं। इस अवसर पर आज राष्ट्रपति भवन में बच्चों और युवा इनोवेटरों से मिलने का इंतजार है।

Prime Minister Narendra Modi tweets, "Tributes to our former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary". pic.twitter.com/JF7bMw9b4o

— ANI (@ANI) November 14, 2019


पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया कि हम अपने पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर याद करते हैं। वह एक राजनेता, दूरदर्शी, विद्वान, संस्था निर्माता और आधुनिक भारत के महान वास्तुकारों में से एक हैं।

On his birth anniversary, we remember our first PM, Pandit Jawaharlal Nehru Ji, a statesman, visionary, scholar, institution builder & one of the great architects of modern India.
#RememberingNehruji pic.twitter.com/28OWzqmpTT

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2019
देशभर में बाल दिवस मनाया जाता

पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। आधिकारिक वेबसाइट पीएमइंडिया के मुताबिक जवाहर लाल नेहरू ने 1930 और 1940 के स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। आजादी के बाद 1947 में भारत के प्रधानमंत्री बने। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत स्नेह था, इसलिए उनके जन्मदिन पर देशभर में बाल दिवस मनाया जाता है।

 

 

Posted By: Shweta Mishra