जूनो स्‍पेसक्राफ्ट ने सौर मंडल के सबसे ग्रह जुपिटर पर मौजूद ग्रेट रेड स्‍पॉट की सबसे नजदीकी तस्‍वीरें भेजी है। ये लाल धब्‍बा वास्‍तव में सौर मंडल का सबसे बड़ा तूफान है। जूनो ने पहली बार इतनी क्‍लोस तस्‍वीरें ली हैं इसीलिए इसे नासा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।


सालभर से सौरमंडल के चक्कर लगा रहा है जूनोसालभर से सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति (जुपिटर) का चक्कर लगा रहे नासा के स्पेसक्राफ्ट जूनो ने बड़ी सफलता हासिल की है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि जूनो ने सफलतापूर्वक जुपिटर के लाल धब्बे (ग्रेट रेड स्पॉट) के करीब से उड़ान भरी है। ग्रेट रेड स्पॉट एक भयंकर तूफान है, जो करीब 350 साल से इस ग्रह पर बना हुआ है। वैज्ञानिकों ने बताया कि रेड स्पॉट से गुजरते समय जूनो के सभी उपकरण और कैमरे सही तरह से काम कर रहे थे। इसने महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए हैं, जो जल्द ही धरती पर स्थित प्रयोगशाला तक पहुंच जाएंगे। इसकी तस्वीरें जल्द जारी की जाएंगीं। 'शरीफ' परिवार ने खारिज की पनामा केस में जेआईटी रिपोर्ट350 साल पुराना है तूफान


वैज्ञानिक स्कॉट बोल्टन ने कहा, 'कई पीढ़ी से लोग रेड स्पॉट को लेकर उत्सुक हैं। अंतत: अब हम इसे करीब से जानने वाले हैं. ग्रेट रेड स्पॉट नाम का यह तूफान 16,000 किलोमीटर में फैला है। 1830 से वैज्ञानिक इस पर नजर रखे हुए हैं। अनुमान है कि बृहस्पति पर यह तूफान 350 साल से ज्यादा समय से बना हुआ है। फिलहाल कुछ समय से इसका फैलाव कम होने के संकेत मिले हैं।

इस वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर महिलाओं का आना मना है?

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Molly Seth