देश में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देश वासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को 'हिंदी दिवस' के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं । इसके साथ ही देश के नागरिकों से महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई के सपनों को साकार करने के लिए अपने रोजमर्रा के कामों में हिंदी भाषा का उपयोग बढ़ाने की अपील की है।

भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है। pic.twitter.com/hrk1ktpDCn

— Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2019


गृह मंत्री अमित शाह ट्वीट की सीरीज चलाई

14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ट्वीट की सीरीज चलाई। इस दाैरान उन्होंने पूरे भारत को एक साथ लाने के लिए किहा एक देश के लिए एक आम भाषा का होना बेहद जरूरी है। एक ऐसी भाषा जो दुनियाभर में अपनी संस्कृति और अपनी पहचान का प्रतीक बन जाए।

भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है। pic.twitter.com/hrk1ktpDCn

— Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2019


14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता

भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। राजभाषा की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस दिन की शुरुआत आजादी के बाद भारत के पहले पीएू पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। 14 सितंबर, 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। इसके बाद हिंदी दिवस भी मनाया जाने लगा।
Hindi Diwas 2019 : हिंदी के शोधार्थी भी शुद्ध नहीं लिख सके हिंदी, कोई नहीं लिख पाया आशीर्वाद
हिंदी 1965 में भारत में  आधिकारिक भाषा बनी
भारत की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है। 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ-साथ राजभाषा नीति भी लागू हुई थी।हिंदी 1965 में भारत में एक आधिकारिक भाषा बन गई थी। राज्य स्तर पर हिंदी बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बोली जाती है।

 

 

Posted By: Shweta Mishra