National Anti-Terrorism Day 2022 : वो 5 फिल्में और वेब सीरीज जो रियल आतंकी हमलों पर है बेस्ड
National Anti-Terrorism Day 2022 आतंकवाद पर अकुंश लगाने और जड़ से खत्म करने के लिए हर साल 21 मई को नेशनल एंटी टेररिज्म डे मनाया जाता है। आज हम आपको ऐसी 5 फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे है जो रियल आतंकवादी हमलों पर बेस्ड है।
कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। आज आतंकवाद किसी भी देश के लिए कैंसर की तरह है। ऐसे में इसे रोकने और जड़ से खत्म करने के लिए आज सभी देश एक साथ हो गए है। हर साल भारत में 21 मई को नेशनल एंटी टेररिज्म डे मनाया जाता है। इस दिन देश तथा दुनिया में हुए आतंकी हमलों पर हुए शहीद लोगों की शांति की प्रार्थना की जाती है। आज हम आपको ऐसी 5 फिल्में और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे है, जो रियल आतंकवादी हमलों पर बेस्ड है।
मुंबई मेरी जान
फिल्म मुंबई मेरी जान 2006 के लोकल ट्रेनो में हुए बम विस्फोटों के भयानक दृश्यों को दर्शाती है। इस फिल्म का डायेरेक्शन निशिकांत कामत ने किया है, हालाकिं अब वह इस दुनिया में नहीं है। फिल्म में आतंकी हमलों की भयानकता और उन हमलों से हुए पीड़ितो के बड़े दयनीय दृश्य दिखाए गए है।
स्पेशल ऑप्स
2020 में आयी वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स नई दिल्ली में 2001 के संसद पर हुए हमलों पर बेस्ड है। सीरीज में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की तलाश में हिम्मत सिंह के रोल में के के मेनन ने बेहतरीन ऐक्टिंग का प्रर्दशन किया है। सीरीज में कई सीन आपको हमले के रियल अनुभव देख सकते है।
होटल मुंबई
2018 में आई यह फिल्म मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों में ताज होटल पर बेस्ड है। फिल्म में होटल ताज में होटल के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा बहादुरी दिखाई गयी है। जहां एक तरफ आतंकवादी लोगों को मार रहे है वहीं दूसरी तरफ लोग उनसे बचने के लिए होटल में छुप रहे है। ऐसे दृश्य आपको अचंभे में डाल सकते हैं।
अनुराग कश्यप की यह फिल्म 2007 में कई विवादों के कारण देरी के बाद रिलीज हुई। फिल्म में 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बॉम्ब ब्लास्ट और उस पर हुई जांच पर बेस्ड है। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
यह फिल्म न्यूयॉर्क में हुए 9/11 के आतंकी हमलों पर बेस्ड है। यह फिल्म उन दो बहादुर पुलिसकर्मियों की सच्ची कहानी है जो मलबे में फंस गए हैं। यह फिल्म देखने के बाद आप हैरतअंगेज में पड़ जाएंगे।