भारत विकास परिषद की ओर बीएचयू में चल रही दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन रविवार को हुआ। केएन उड़प्पा सभागार में चली बैठक में 73 प्रान्तों से आए सदस्यों ने भाग लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से गजेन्द्र सिंह संधू को चुना गया। राष्ट्रीय महामंत्री पद पर श्याम शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए। सभी नौ रीजन व एक केंद्रीय कार्यालय के लिए 10 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों का चयन किया गया।

इस मौके पर डॉ। ममता टंडन एवं रविशंकर के समूह ने कत्थक नृत्य ने प्रस्तुति की।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विजय त्रिपाठी, भोलानाथ बरनवाल, रवि जायसवाल, अशोक अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, मुकुल शाह, महिला संयोजिका जमुना शुक्ला व नवीन श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive