मप्र की तीन दिवसीय यात्रा पर आईं अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार रात 8 बजे इंदौर पहुंचीं। इसके बाद वे सड़क मार्ग से 10.23 बजे महेश्वर पहुंचीं। कड़ी सुरक्षा के बीच वे सीधे राजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गई। जहां उनका स्वागत शिवाजीराव होलकर उर्फ प्रिंस रिचर्ड होलकर ने किया और साथ ही उनके रात्रि भोजन का प्रबंध किया। आइये हिलेरी के इस दौरे से जुड़ी कुछ अहम बातों पर चर्चा करें।


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साधारण कमरादरअसल, मप्र की तीन दिवसीय यात्रा पर आईं हिलेरी क्लिंटन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें होटल अहिल्या फोर्ट के एक साधारण कमरे में रखा गया है। पहले इनके लिए होटल अहिल्या फोर्ट के लक्जरी रूम को बुक किया गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे रिजेक्ट कर दिया। बता दें कि किला परिसर के बीचोबीच बने कमरे बुलबुल, कचनार और चंपा को सिर्फ हिलेरी के रुकने के लिए तैयार किया गया है। इनमें से एक कमरा उनके साथ आए सुरक्षाकर्मी उसी समय तय करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति आज वाराणसी में करेंगे नौका विहार, PM मोदी संग इन कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकतरात्रि भोजन में कई पकवान


हिलेरी क्लिंटन की मेहमान नवाजी के लिए रात्रि भोजन में भारतीय, नेपाली और कॉन्टिनेंटल व्यंजन बनाए गए थे। भोजन में खासतौर पर आम रस रखा गया। खास बात ये रही कि भोजन के सभी मेन्यू प्रिंस रिचर्ड होलकर ने तय किये थे और सभी पकवानों को प्रिंस के खास कुक कल्याण ने तैयार किया था। होलकर के आग्रह पर महेश्वर पहुंची हिलेरी

अमेरिकी नागरिकता प्राप्त प्रिंस रिचर्ड होलकर को अमेरिका जाना था। इस कारण तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंची हिलेरी ने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और मप्र यात्रा में सबसे पहले महेश्वर यात्रा को चुना। बता दें कि पहले उन्होंने सबसे अंत में महेश्वर यात्रा को चुना था, लेकिन राज परिवार के सूत्रों के अनुसार हिलेरी उनके आग्रह पर सबसे पहले उनके 'स्टेट' महेश्वर पहुंची। ऐसे रहेगा हिलेरी का महेश्वर दौरा महेश्वर पहुंची हिलेरी 12 मार्च को सुबह 9 बजे मांडू के लिए रवाना हुई हैं। वहां की ऐतिहासिक धरोहर देखने के बाद दोपहर में वे पुन: महेश्वर आएंगी। इसके बाद 1 बजे किला परिसर में बुनकर परिवार के बच्चों के लिए संचालित आहिल्या बाल ज्योति स्कूल में बच्चों से मिलेंगी। इसके बाद किला परिसर में ही संचालित राजपरिवार की महेश्वरी साड़ियों की निर्माण यूनिट 'रवा सोसाइटी' का निरीक्षण करेंगी। किला परिसर और अन्य ऐतिहासिक धरोहर देखने के बाद वे नौका विहार करेंगी। इसके बाद 13 मार्च को सुबह 9 बजे इंदौर चली जायेंगी।

Posted By: Mukul Kumar