कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट ईडी दफ्तर तलब किए जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी बृहस्पतिवार को देश भर में विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रही है। ध्यान रहे कि सोनिया गांधी को ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए तलब किया है। कांग्रेस के नेताओं तथा सांसदों ने बीजेपी सरकार की बदले की राजनीति के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की बात कही है।


नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने ट्वीट किया, 'अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय है। शाह की पुलिस ने अब इसे बंद कर दिया है। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत और उनकी प्रतिबद्धता को जानते हैं।' पुलिस ने 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पर पहले से ही बंदोबस्त चाकचौबंद कर दिए हैं। अकबर रोड की पुलिस ने बैरिकेडिंग की गई है।कांग्रेस नेताओं का पंत मार्ग से कांग्रेस मुख्यालय मार्चइस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। सभी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर बैठक की। कांग्रेस नेता व पूर्व नेता पीएल पुनिया ने कहा कि संसद में दोनों सदन बृहस्पतिवार को स्थगित हो जाएगा। इसके बाद सभी कांग्रेसी सांसद पंत मार्ग पर गुरुद्वारा रकाबगंज पर एकत्रित होकर एकसाथ कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच करेंगे।

Posted By: Satyendra Kumar Singh