इस साल एथलीट और कोच को मिलाकर कुल 74 लोगों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिया गया। यह पहली बार है जब पुरस्कारों की सूची में इतने नाम शामिल हैं। आइए जानें इनमें किसे मिला खेल रत्न तो कौन बना अर्जुन अवार्डी। साथ ही किसे मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार।

नई दिल्ली (पीटीआई)। 29 अगस्त को हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंति पर भारत में हर साल नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी दिए जाते हैं। चूंकि इस समय कोरोना संकट है इसलिए यह पुरस्कार वितरण समारोह वर्चुअल रखा गया। इस बार कुल 74 लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें खिलाड़ी और कोच दोनों शामिल हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलेटिक्स), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगट (कुश्ती), रानी रांगल (हॉकी)।

अर्जुन पुरस्कार
अतनु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विक साईराज रैंकिरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), लोवलिना बोरगोहान (बॉक्सिंग) ईशांत शर्मा (क्रिकेट), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), सावंत अजय अनंत (अश्वारोही), संध्या झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी), काले सारिका सुधाकर (खो खो) , दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), दिव्या काकरान (कुश्ती), राहुल अवारे कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा स्विमिंग), संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी)
धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (मुक्केबाजी), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार अमिता (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)।

नियमित श्रेणी
जूड फेलिक्स (हॉकी), योगेश मालवीय (मल्लखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हांडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)।

ध्यानचंद पुरस्कार
कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे (बैडमिंटन), तृप्ति मुर्गंडे (बैडमिंटन), एन उषा (मुक्केबाजी), लाखा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), स्वर्गीय श्री सचिन नाग (तैराकी), नंदन बाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती)।

तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड्स
अनीता देवी (भूमि साहसिक), कर्नल सरफराज सिंह (भूमि साहसिक), टाक तमुत (भूमि साहसिक), नरेंद्र सिंह (भूमि साहसिक), केवल हिरेन कक्का (भूमि साहसिक), सतेंद्र सिंह (जल साहसिक), गजानंद यादव (वायु साहसिक), स्वर्गीय मगन बिस्सा (लाइफ टाइम अचीवमेंट)।

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरुस्कर:
बुडिंग एंड यंग टैलेंट की पहचान और पोषण: लक्ष्य इंस्टीट्यूट, आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट।
कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) लिमिटेड के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन
खिलाड़ियों और खेल कल्याण उपायों के रोजगार: वायु सेना के खेल नियंत्रण बोर्ड।
स्पोर्ट्स फाॅर डेवलेपमेंट: अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (IISM)

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari