- साढ़े चार घंटे नौचंदी, छह घंटे लेट आई संगम

- पैसेंजर्स के छूटे ठंड में पसीने, हुए परेशान

Meerut : रेलवे को ठंड का अहसास होने लगा है। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। बुधवार को नौचंदी और संगम एक्सप्रेस ने घंटों रुलाया। साढ़े चार घंटे देरी से आयी नौचंदी को सहारनपुर के लिए रद्द कर दिया गया। वहीं संगम छह घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची।

नौचंदी-संगम हुई लेट

मौसम में बदलाव का असर परिवहन पर पड़ने लगा है। बुधवार को रेल यातायात सीधे तौर पर प्रभावित रहा। इलाहाबाद से मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर क्ख्.फ्0 बजे पहुंची। देरी से आयी ट्रेन को दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने इसे सहारनपुर के लिए रद्द कर दिया। नौचंदी लिंक रद्द होने से यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। उधर, इलाहाबाद से वाया कानपुर मेरठ पहुंचने वाली संगम एक्सप्रेस ने भी रुलाया। अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से ट्रेन दोपहर क् बजे पहुंची।

पैंसेजर्स को हुई मुश्किल

इसके अलावा अंबाला पैसेंजर एक घंटा, उत्कल एक्सप्रेस पौने एक घंटा, शालीमार आधा घंटा तथा अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से सिटी स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी त्रिपाठी ने बताया कि नौचंदी लिंक रद्द किया गया। वहीं शाम को नौचंदी, संगम अपने निर्धारित समय से रवाना की गई।

छत्तीसगढ़ व अंबाला पैसेंजर रहेंगी रद्द

गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर नागल-टपरी व दौराला-सकौती के बीच शनिवार व रविवार को पुल पर काम होने के चलते रेल आवागमन प्रभावित रहेगा। शनिवार को जहां छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस वाया शामली चलेगी तो वहीं मेरठ-सिटी-अंबाला पैसेंजर रद्द रहेगी। नागल व टपरी के बीच पुल संख्या ख्09 के शैडो ब्लॉक व दौराला-सकौती टांडा के बीच पुल संख्या क्ख्8 को बदलने के लिए शनिवार रात 9.भ्0 से रविवार तड़के फ्.भ्0 बजे तक छह घंटों का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा जिसमें टांडा के बीच पुल पर काम होगा। वहीं रात क्क् से सुबह भ् बजे तक के ब्लॉक के दौरान टपरी स्थित पुल पर शैडो हट को हटाया जाएगा।

यहां से होंगी संचालित

ऐसे में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (क्8ख्फ्7 व क्8ख्फ्8) , नई दिल्ली देहरादून एसी एक्सप्रेस (क्ख्ख्0भ् व क्ख्ख्0म्) व आनंद विहार ऊधमपुरी त्रि-साप्ताहिक ट्रेन (0ब्0भ्क्) शनिवार को मेरठ से रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें वाया शामली संचालित होंगी। इसी के साथ मेरठ सिटी-अंबाला छावनी पैसेंजर (भ्ब्भ्ब्क् व भ्ब्भ्ब्ख्) रद्द रहेगी। इनके अलावा दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर (भ्ब्ब्7फ्) मेरठ सिटी तक चलेगी। यह ट्रेन मेरठ सिटी से सहारनपुर के बीच रद्द कर दी गयी है। दूसरी ओर रविवार को सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर (7ब्00ख्) सुबह ब्.भ्0 बजे सहारनपुर से आएगी। वहीं सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर (भ्ब्भ्ख्ख्) ट्रेन सुबह सहारनपुर से भ्.0भ् बजे प्रस्थान करेगी।

Posted By: Inextlive