पंजाब कांग्रेस का अगला प्रमुख नियुक्त होने की अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू आज शुक्रवार को 10 जनपथ पहुंचे हैं। यहां पर वह पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।


नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अगले प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति की अटकलों के बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए 10 जनपथ पहुंचे। पार्टी के पंजाब प्रभारी महासचिव हरीश रावत भी सिद्धू के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का नया प्रमुख घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के रूप में होंगे नियुक्त
सूत्रों ने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू को दो कार्यकारी अध्यक्षों के साथ नए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख के रूप में नियुक्त किया जाएगा। सुनील जाखड़, जो वर्तमान में पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं, को एआईसीसी में समायोजित किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस में सत्ता को लेकर करीब एक महीने से खींचतान चल रही है। नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच मतभेदों के बीच राज्य में गुटबाजी को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।

Posted By: Shweta Mishra