नवरात्रि के आखिरी दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

नवम सिद्धिदात्री मां दुर्गा का पूजन कर प्राप्त किया आशीर्वाद

BAREILLY: घंटों की आवाज से गूंजते मंदिरहाथों में पूजन की सजी थालीदर्शन पाने को घंटों लाइन में खड़े लोगश्रद्धाभाव के साथ मन्नत मांगते भक्त और मंदिरों में बंटता प्रसादकुछ ऐसा ही नजारा रहा नवरात्रि के आखिरी दिन सिटी के मंदिरों में। बरेलियंस ने इस मौके पर नवम सिद्धिदात्री मां दुर्गा का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं रामनवमी के अवसर पर भक्तों ने भगवान राम और भक्त हनुमान का भी पूजन किया। देवी के नौ रूपों की पूजा करने वाली फैमिलीज ने अपने मान्यता के अनुरूप कन्याओं का पूजन कर मनौती मांगी। सिटी के हर गली, मोहल्ले में दिन भर कन्याओं का समूह नजर आता रहा।

घरों का नजारा रहा भक्तिमय

नवमी पर सुबह नौ बजे तक पूजन का विशिष्ट मुहूर्त होने के कारण व्रतियों ने सुबह ही हवन पूजन कर लिया। साथ ही मान्यता अनुरूप नौ और ख्क् की संख्या में कन्याओं का पूजन किया। कन्याओं को बरेलियंस ने हलवा, पूरी, चने और खीर के साथ जिमाया। उनको उपहार भी भेंट किए गए। इसके बाद ही नवमी का व्रत धारण किए लोगों ने व्रत परायण किया। दूसरी तरफ मन्नत पूरी होने की खुशी में लोगों ने गरीबों को गिफ्ट और हलवा पूड़ी बांटा।

मंदिरों में उमड़े भक्त

नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री के पूजन के लिए सिटी के सभी मंदिरों में जबरदस्त भीड़ मौजूद रही। अपने घरों से सजाकर लाई गई पूजन की थाली से लोगों ने मां का पूजन कर जल अर्पण किया। वहीं कुछ ने मंदिर परिसर के बाहर लगी फूल, फल, नारियल और चुनरी की टोकरी से भी मां का पूजन किया। इसके अलावा भक्तों के जत्थों ने शहर के त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ, मढ़ीनाथ, बनखंडीनाथ और बाबा अलखनाथ के शिवालयों में भोलेनाथ के साथ राम जानकी और हनुमान के दर्शन का लाभ प्राप्त किया।

शोभायात्रा और भजनों ने बांधा समां

भगवान राम का जन्मदिवस मनाने के लिए सिटी के कई एरियाज से शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें भक्त प्रभु के भजनों और गानों पर खुशी से नाचे गाते हुए शोभायात्रा की रौनक बढ़ाते नजर आए। तपेश्वरनाथ सहित अन्य शिवालयों और मंदिरों से निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में लोगों ने भागेदारी की। इस अवसर पर देवी मंदिरों में छंद, यज्ञ, महाआरती व अन्य शुभ प्रयोजनों के भी अनुष्ठान किए गए। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर, साहूकारा के प्राचीन नवदुर्गा मंदिर, कालीबाड़ी का काली मंदिर, डीडीपुरम का नवदुर्गा मंदिर, सुभाषनगर में श्री तपेश्वरनाथ स्थित नवदुर्गा मंदिर में मां के छंद और यज्ञ के विशेष अनुष्ठान हुए। इसमें महिला भक्तों ने मां का गुणगान भजनों से कर यज्ञ में पूर्णाहुति दी।

Posted By: Inextlive