-घर और मंदिरों में कन्याओं की गई पूजा, जगह-जगह हुए भंडारे का आयोजन

बरेली। नवरात्र की नवमी पर देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। पूरे दिन लोग मां भगवती की आराधना करते देखे गए। वहीं घरों में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया।

मंदिरों और पंडालों में हुआ भंडारा

बरेली दुर्गा बाड़ी में महानवमी की पूजा के बाद पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तरह सभी देवी मंदिरों और पूजन पंडालों में सुबह हवन-पूजन किया गया। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आरयू में हुआ हवन

आरयू में स्थापित पूजा पंडाल में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज बहादुर सिंह। डा। हेमकुमार गौतम., रामप्रीत, ओम प्रकाश मिश्र, अमर सिंह, पूरनचंद्र शर्मा, राम दुलार, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिताएं भी हुई

बंगाली कल्चरल एवं वेलफेयर सोसायटी द्वारा रेलवे जंक्शन स्थित मनोरंजन सदन में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष महानवमी की पूजा आचार्य देवी प्रसाद चटोपाध्याय द्वारा कराई गई। रात में शंख ध्वनि एवं कैंडल लाइट प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Posted By: Inextlive