अशोक चक्र से सम्‍मानित एयर होस्‍टेस नीरजा भनोट की कहानी युवतियों को प्रेरणा देगी। यह कहना है अभिनेत्री सोनम कपूर का। सोनम नीरजा भानोट के जीवन पर बनने वाली फिल्म में लीड रोल निभा रही है। बता दें कि नीरजा भनोट पैन एम विमान की चालक दल की सदस्य थीं। 1986 में मुंबई से न्‍यूयार्क जाने वाले विमान का आतंकियों ने अपहरण कर लिया गया था। कराची में मुसाफिरों की जान बचाने के दौरान आतंकियों ने नीरजा को गोली मार दी थी। नीरजा को उनके साहस के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। अब तक इस सम्मान को पाने वालों में नीरजा सबसे कम उम्र की थीं।


अशोक चक्र से सम्मानित सोनम कहती हैं कि निश्चित तौर पर युवतियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत का काम करेगी। सोनम ने बताया कि नीरजा भनोट को बहादुरी के लिए सबसे कम उम्र में अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी डयूटी को ईमानदारी से निभाया बल्कि पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल भी कायम की। नई पीढ़ी की युवतियां भनोट की इस कुर्बानी को नहीं जानती हैं, ऐसे में इस फिल्म के माध्यम से वह लोग भनोट को जान पाएंगे। फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी है। शूटिंग हुई पूरी सोनम ने बताया कि फिल्म का शूटिंग पूरी हो चुकी है। सोनम ने इंस्टाग्राम में अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है। जिसमें वह एयरहोस्टेस के लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म को राम माधवानी निर्देशित कर रहे हैं।

Posted By: Inextlive