Neetu Kapoor Birthday: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है। आज हम आपको नीतू कपूर के बारे में एक ऐसी बात बताएंगे जिसे सुनकर आप शॅाक भी होंगे और आपकी हसीं भी नहीं रुकेगी...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Neetu Kapoor Birthday: बाॅलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर का स्टारडम किसी से छुपा नहीं है। आज हम आपको नीतू कपूर के बारे में एक ऐसी बात बताएंगे जिसे सुनकर आप शॅाक भी होंगे और आपकी हसीं भी नहीं रुकेगी। हां तो एक टाइम था जब स्क्रीन पर नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था। जैसे की शाहरुख काजोल या आज के टाइम पर सिद्धार्थ कियारा को किया जाता है। वैसे जाहिर सी बात है कि ऑडियंस को वो केमिस्ट्री तभी पसंद आएगी जब वो केमिस्ट्री सच में होगी।

इंटरव्यू के दौरान किया खुलासा
स्टार्टिंग में नीतू कपूर ने अपने और ऋषि कपूर के प्यार को को मां से छुपाया। क्योकिं उनकी मां को फिल्म इंडस्ट्री कुछ खास पसंद नहीं थी। और जैसे ही उन्हें इस बात की भनक लगी उन्होंने नीतू कपूर की जमकर पिटाई की। इस बात का खुलासा भी उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया। इसके बाद फाइनली उनकी शादी तय हुई और मंडप में जाते टाइम वो बेहोश हो गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योकि उनका लंहगा बहुत भारी था, जिसे संभालते संभालते उन्हें चक्कर आ गए और वो बेहोश होकर गिर गई।

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

Posted By: Anjali Yadav