ऋषि कपूर 11 महीने 11 दिन बाद कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे तो उनके बच्चों ने घर वापसी पर बेहद खास अंदाज में वेलकम किया। इसकी जानकारी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

कानपुर। वेटेनर एक्टर ऋषि कपूर बीते सितंबर से कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क में थे। अब फाइनली वे स्वस्थ होकर लगभग एक साल बाद घर लौट आये हैं। मंगलवार की सुबह यानि 10 अक्टूबर को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आये ऋषि और उनकी वाइफ नीतू सिंह की वायरल तस्वीरों में वापस आने का सुकून और खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने लौटने की खबर साझा करते हुए अपनी खुशी भी जताई थी। उन्होने लिखा था की 11 महीने 11 दिन बाद वे घर वापस आ गये हैं और, सभी का शुक्रिया भी अदा किया।

 

View this post on InstagramThis simple ballon has so much Warmth Love and belonging 😍🥰😘

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Sep 9, 2019 at 11:53pm PDT


बच्चों ने किया वेलकम
इसके बाद जब वे घर पहुंचे तो उन्हें खूबसूरत सरप्राइज मिला, जो उनके बच्चों रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा ने रेडी किया था। इस मौके की तस्वीर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।ये एक गुब्बारे की तस्वीर है जिस पर लिखा हुआ है, 'वेलकम होम डैड'। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि एक आम से गुब्बारे में कितना प्यार भरा है। इस गुब्बारे के अंदर एक बच्चे की परछाई नजर आ रही है हांलाकि कहना मुश्किल है कि वो कौन है।
काफी समय बात सामने आया था सच
ऋषि कपूर ने 29 सितंबर, 2018 को सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बताया था कि वे इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं, और जल्दी वापस आयेंगे। उन्होंने ये जानकारी नहीं दी थी कि उन्हें क्या बीमारी हुई है। उनके जाने के कुछ महीनों बाद ये सामने आया कि ऋषि को कैंसर हुआ है। अपने इलाज के दौरान वे न्यूयॉर्क के स्लोआन केटरिंग अस्पताल में रहे थे।

Posted By: Molly Seth