इन दिनों लग रहा है बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। पहले एक्टर मिलिंद सोमन ने अपनी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता से शादी कर ली। वहीं सोनम कपूर ने भी 8 मई को अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी रचा ली। अब अचानक एक्ट्रेस नेहा धूपिया की गुपचुप शादी की खबरें भी आने लगी हैं। जानें क्या है नेहा धूपिया की गुपचुप शादी का पूरा मामाल।

बचपन के बेस्ट फ्रेंड से की गुपचुप शादी
कानपुर। अभी देश भर में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा की शादी, रिसेप्शन और मेंहदी की खबरों ने गॉसिप का बाजार गर्म कर रखा था। वहीं नेहा धूपिया ने अचानक ही अपनी शादी की खबर खुद ही अपने फैंस को दे कर लोगों को हैरान कर दिया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अचानक अपनी शादी की फोटो अपलोड करके सबको चौंका दिया। नेहा ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी के साथ 10 मई को शादी रचा ली वो भी गुपचुप तरीके से। किसी को कानोकान खबर ही नहीं हो पाई। वहां पूरा बॉलीवुड सोनम-आनंद की शादी में बिजी था और यहां नेहा धूपिया ने बिना किसी सूचना के शादी भी कर ली।
नेहा ने गुपचुप शादी खबर पर लगाई मुहर
नेहा ने अपनी गुपचुप शादी पर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मुहर लगा दी है। दरअसल नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट अपलोड की है जिसमें वो पिंक कलर के शादी के जोडे़ में दिख रही हैं वहीं उनके दूल्हे और बचपन के बेस्ट फ्रेंड अंगद बेदी वाइट शूट में नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ शादी की कोई रस्म निभा रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड पर ध्यान दें तो पीछे कई लोग बैठे दिख रहे हैं। इससे पता लगता है कि शादी में कई लोग आए थे पर शादी को धूमधाम से नहीं मानाया गया। इस तस्वीर को देख कर यही लग रहा है कि नेहा ने अपनी शादी में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के अलावा और किसी को भी शामिल नहीं किया है।

Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @angadbedi ❤

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on May 10, 2018 at 1:15am PDT


नेहा के पति अंगद ने भी किया पोस्ट

सिर्फ नेहा ने ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी शादी की सूचना नहीं दी बल्कि उनके पति अंगद बेदी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिससे दोनों की शादी की पुष्टी होती दिख रही है। अंगद ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें लिखा है 'बेस्ट फ्रेंड... अब पत्नी... वैसे हैलो मिसेज बेदी'। अंगद ने इस कैप्शन के साथ जो फोटो पोस्ट की है उसमें नेहा हाथ जोडे़, आंखे बंद किए खडी़ हैं। तस्वीर में अंगद नेहा को निहार रहे हैं। इस तरह से दोनों ने ही अपने सोशल अकाउंट से शादी होने की सूचना दी है।

Best friend.. now Wife!!! Well hello there Mrs BEDI!!! @nehadhupia

A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on May 10, 2018 at 1:16am PDT


नेहा के पति अंगद बेदी इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

नेहा के बचपन के दोस्त और अब पति बने अंगद इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर रह चुके बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय कर चुके हैं। फिलहाल नेहा और अंगद ने हैप्पी मैरिड लाइफ का रास्ता चुन लिया है। बता दें कि आखिरी बार नेहा धूपिया फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं। वहीं उनके पति और एक्टर अंगद बेदी फिल्म 'फाल्तू', 'पिंक', 'ऊंगली' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी बडी़ फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
शादी के बाद सोनम इस तरह पति आनंद पर बरसा रहीं प्यार, देख कर हो जाएंगे हैरान
अनुष्का ने सोनम को दी अनोखे अंदाज में बधाई, सलमान संग शाहरुख ने रिसेप्शन में धूम मचाई

 

 

Posted By: Vandana Sharma