JAMSHEDPUR: सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमिटी की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। छठ पर आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने आवाज से जलवा बिखेर दिया। सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सुरीली आवाज में शहरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लड़की ब्यूटीफुल, तेरी फोन में मेरी फोटो, सीटी बजाए समेत एक से बढ़कर एक दिलकश नग्में सुनाकर नेहा ने दर्शकों का दिल जीत लिया और जमकर तालियां बटोरीं। शहर में यह नेहा का पहला लाइव कॉन्सर्ट था। उन्होंने लंदन ठुमकदा, दिलबर दिलबर, हाई रेटेड गबरू जैसे गाने सुनाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। नेहा कक्कड़ जैसे ही मंच पर पहुंचीं तो दर्शकों ने जमशेदपुरी अंदाज में उनका जोरदार स्वागत किया।

श्रद्धा दास ने किया आगाज

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा दास में छठी मईया को समर्पित करते हुए बहंगी लचकत जाय गाने से शुरुआत की। इसके बाद मईया मेरे सपने में आई के साथ कई भजन गाकर लोगो का मन मोह लिया। श्रद्धा दास के बाद कविता केशरी ने अपने कविताओं से लोगो का मनोरंजन किया। इसके साथ ही इंडियन आईडल के गायक कुणाल पंडित और विभोर ने लोगों को अपने गानों पर नाचने को मजबूर कर दिया।

महौल में भरा रंग

नेहा कक्कड़ ने जैसे ही भोजपुरी गाना लागावेलु जब लिपिस्टीक गाया मानों सोये हुए श्रोता भी उठ कर नाचने लगे। लोगों को अपनी जगहों पर नाचते हुए साफ देखा जा सकता था। नेहा ने दर्शकों की डिमांड पर सिम्बा मूवी का लेटेस्ट रिलीज गाना आंख मारे और सुपरहिट सॉन्ग मिले हो तुम हमकोसुनाकर माहौल को एक अलग रंग में रंग दिया। कांसर्ट के दौरान लड़के तो नेहा के लिए दिल फेक आशिक बनते हुए आई लव यू नेहा चिल्लाते तो दिखे ही साथ ही उनके साथ लड़कियां भी नेहा के प्यार में डूबती नजर आई। लड़कियां भी आई लव यू नेहा चिल्लाने से पीछे नहीं रही।

पुलिस को चलानी पड़ी लाठी

इस कांसर्ट को देखते हुए मैदान में आने के लिए आठ गेट बनाए गए थे। जिसमें गेट नंबर एक वीवीआइपी के लिए था। कांसर्ट शुरू होने से पहले ही लोगों ने वीवीआइपी गेट पर भीड़ जमा कर दी थी। जिससे कुणाल सारंगी, मेनका सरदार जैसे वीवीआइपी को मैदान में आने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ा। बेकाबू भीड़ में भगदड़ मच गई, इससे लोगों के जूते-चप्पल तक छूट गए। मैदान में करीब 5 हजार दर्शक मौजूद थे। हजार के आसपास मैदान के बाहर से ही कांसर्ट का मजा ले रहे थे।

लड़कियों ने खूब लगाया ठुमका

जैसे जैसे समय बढ़ता जा रहा था भीड़ से कुछ लड़कियां स्टेज के पास आकर नाचने लगी। इस दौरान रघुवर दास ने पुलिस को आदेश दे दिया कि लड़कियों को स्टेज के पास नाचने दिया जाए। बस फिर क्या था, लड़कियां स्टेज के पास आई और नेहा के गानों पर ठूमके लगाने लगी। साथ ही नेहा के साथ सेल्फी के लिए भी लोगों की होड़ लगी रही।

Posted By: Inextlive