Meerut: पुलिस की कहानी में नेहा का मर्डर इसलिए हुआ, क्योंकि उसका रिलेशन वसीम के अलावा किसी और युवक से भी था। वसीम ने उसे इसीलिए मारा कि वह उसकी नहीं होगी तो किसी और की भी नहीं होगी। मगर कहानी ये भी कहती है कि नेहा उर्फ सना वसीम से शादी करने पर अटक गई थी। वह उससे शादी के लिए जबरदस्ती कर रही थी और वसीम ने उसे अपने रास्ते से हटाने के लिए कत्ल कर दिया। नेहा की मां भी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। जबकि उनको पूरी कहानी पता थी। धमकी दी गई थी, जो शायद नेहा को दूर रहने के लिए दी थी। फिलहाल पुलिस इस कहानी को जैसे पेश कर सकती थी, कर दिया। लेकिन अभी मुख्य आरोपी के हाथ आने के बाद कुछ और हाथ लगेगा।

Posted By: Inextlive