दिग्विजय सिंह के बेतुके बोल, जानें कब-कब फिसली इनकी जुबान
मिनाक्षी नटराजन पर कमेंट
एक बार दिग्विजय सिंह की जनसभा में जुबान ऐसी फिसली कि उन्होंने अपनी ही पार्टी की महिला सांसद मीनाक्षी नटराजन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने मीनाक्षी को '100 टंच माल' कहकर संबोधित किया था। दिग्विजय सिंह के इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने पर काफी बवाल हुआ था। मीनाक्षी ने तो उनको मानसिक तौर पर बीमार करार कर दिया था।
अरविंद केजरीवाल और राखी सावंत का कनेक्शन
अब भाई दिग्विजय सिंह की सोच का भी क्या कहना है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की तुलना राखी सांवत से कर दी थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अरविंद केजरीवाल राखी सावंत के जैसे हैं। दोनों एक्सपोज करने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों में कोई बात नहीं है।
क्या ये है RSS
आरएसएस पर कमेंट करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि ये लोग बॉम मेकर और ट्रेनर हैं। उनके इस कमेंट ने खूब बवाल खड़ा किया था।