-डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने लॉन्च की 'माई लखनऊ माई प्राइड' मोबाइल एॅप

-लखनऊ से रिलेटेड सभी जानकारियों से लैस है मोबाइल एॅप

-टूरिस्ट प्लेस से लेकर हॉस्पिटल, स्टेशन और पुलिस स्टेशंस की है पूरी जानकारी

-डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन व पब्लिक यूटिलिटी से रिलेटेड शिकायतें हो सकेंगी दर्ज

द्यह्वष्द्मठ्ठश्र2@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

रुष्टयहृह्रङ्ख: अब नवाबों के शहर लखनऊ की पूरी जानकारी जेब में होगी। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने 'माई लखनऊ माई प्राइड' स्मार्ट फोन एॅप लॉन्च किया है। इस एॅप में लखनऊ से जुड़ी तमाम खूबियों के अलावा तमाम इमरजेंसी सेवाओं और सरकारी विभागों के फोन नंबर उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं लखनवाइट्स इस एॅप के जरिए पब्लिक यूटिलिटी से रिलेटेड शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे।

डीएम ने किया लॉन्च

स्मार्ट सिटी की कतार में खड़े लखनऊ से रिलेटेड पूरी जानकारियों से लैस इस एॅप को डीएम राजेशखर ने कलेक्ट्रेट के डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम ऑडीटोरियम में लॉन्च किया। इस मौके पर एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, सीडीओ उमेश मिश्र, नगर आयुक्त उदयराज सिंह, एडीएम राजेश कुमार पांडेय समेत तमाम प्रशासनिक ऑफिसर मौजूद थे। डीएम राजशेखर ने बताया कि इस एॅप को लॉन्च करने का मकसद यही है कि लखनवाइट्स को पलक झपकते ही सिटी की सारी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि नवाबी विरासत को संजोये लखनऊ में देशभर से ही नहीं विदेश से भी टूरिस्ट्स आते हैं। इस एॅप से उन्हें भी बड़ा फायदा होगा और उन्हें मनचाही जानकारी महज एक क्लिक में मिल सकेगी।

इमरजेंसी में साबित होगी मददगार

डीएम राजशेखर ने बताया कि 'माई लखनऊ माई प्राइड' एॅप इमरजेंसी में भी बेहद मददगार साबित होगी। इस एॅप के हॉस्पिटल सेक्शन में जाकर सभी हॉस्पिटल्स व नर्सिग होम्स के नंबर किया जा सकते हैं। इसमें सिटी के सभी ब्लड बैंकों के भी नंबर्स लोड हैं। इसके अलावा सिटी के सभी पुलिस थानों व एसएचओ के नंबर भी लोड किये गए हैं।

शिकायतें कर सकेंगे दर्ज

एॅप में पब्लिक यूटिलिटी से रिलेटेड कोई भी शिकायत को दर्ज किया जा सकेगा। इसमें दर्ज कराई गई शिकायतों को उनके विभागों तक पहुंचाया जाएगा। इतना ही नहीं शिकायतों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी भी जानकारी शिकायतकर्ता को मिल सकेगी।

महोत्सव से लेकर गंजिग तक की जानकारी

'माई लखनऊ माई प्राइड' एॅप में सिटी की पहचान बन चुके लखनऊ महोत्सव और गंज कार्निवाल से जुड़ी सभी गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी मिल सकेगी। इस एॅप की खास बात यह होगी कि इसमें समय-समय पर ताजा जानकारी अपडेट की जाएगी।

एॅप में यह होंगे ऑप्शंस

-टूरिज्म

-पब्लिक सर्विसेज

-हेल्थ सर्विसेज

-नगर निगम सेवाएं

-गवर्नमेंट स्कीम्स

-पब्लिक ग्रेवांसेज

-इमरजेंसी सर्विसेज

-लखनऊ महोत्सव

-गंज कार्निवाल

-फोटो गैलरी

-सुझाव

Posted By: Inextlive