नगर निगम ने शासन को भेजा भेजा 100 करोड़ का डीपीआर

केंद्र सरकार देगी 80 परसेंट फंड, 9 रूटों पर दौड़ेंगी बसें

BAREILLY: शहर की सड़कों पर ऑटो की तरह सिटी बसें भी जल्द ही फरार्टा भरती नजर आएंगी। नगर निगम शहर में लोकल पैसेंजर्स की सुविधा के लिए ऑटो से इतर बसों का भी इंतजाम करने की मुहिम में हैं। नगरीय परिवहन योजना के तहत बरेली में क्म्ब् बसों को चलाए जाने की योजना है। इन्समें क्क्9 बड़ी बसें और ब्भ् मीडियम साइज बसों को शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक चलाया जाना है। इस प्रोजेक्ट की लागत क्00 करोड़ रूपए से ज्यादा है। इसकी 80 परसेंट हिस्सेदारी सेंट्रल गवर्नमेंट के खाते से जाएगी। निगम ने तीन दिन पहले यूपी गर्वनमेंट को इसकी डीपीआर भेज दिया है। यह बसे शहर के कुल 9 रूटों पर चलाई जानी है। इनमें परसाखेड़ा से फरीदपुर, भिठौरा से बारादरी, करमपुर चौधरी से बारादरी, मुढि़या अहमद नगर से कैंट, देवचरा से जंक्शन, करमपुर चौधरी से करेली, परसाखेड़ा से नरियावल, फतेहगंज पश्चिमी से टीपी नगर और परसाखेड़ा से हरूननगला रूट शामिल हैं।

Posted By: Inextlive