- यूपी प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में पदभार ग्रहण करेंगे

- भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद

LUCKNOW: भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को राजधानी आएंगे। उनके स्वागत के लिए भाजपा ने तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। दोपहर करीब बारह बजे केशव मौर्य चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहां बड़ी तादाद में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। रास्ते में भी कई जगहों पर उनका स्वागत करने की तैयारी है। दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

ओम माथुर भी रहेंगे मौजूद

नये प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा। लक्ष्मीकांत बाजपेई की उपस्थिति में केशव मौर्य पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा के कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी इस दौरान उपस्थित रहने को कहा गया है। साथ ही कई सांसद व विधायक भी नये प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत के लिए जुटेंगे। रविवार को देर रात तक भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। चारबाग से लेकर पार्टी मुख्यालय तक के रास्ते को बैनर, होर्डिग इत्यादि से सजाने की कवायद चलती रही।

दिल्ली से लखनऊ तक होगा स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा। मनोज मिश्रा ने केशव प्रसाद मौर्य का दिल्ली से लखनऊ के बीच जगह-जगह स्वागत होगा। गजियाबाद, अलीगढ़, टूण्डला, इटावा,

व कानपुर में उनके स्वागत की तैयारी है। शताब्दी एक्सप्रेस से राजधानी आने के बाद वे रास्ते में पंडित दीनदयाल स्मृतिका में मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे हुसैनगंज चौराहे पर महाराणा प्रताप, बर्लिग्टन चौराहे पर अवन्तिका बाई, हजरतगंज चौराहे पर डा। अंबेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल तथा महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद भाजपा मुख्यालय में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Posted By: Inextlive