RANCHI : डोरंडा कॉलेज की सूरत भी बदलेगी और सुविधाएं भी बढ़ेंगी। कॉलेज के बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए तीस कमरों वाली नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 6.76 करोड़ रुपए अलॉट कर दिए हैं। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी भी बनाने का प्रस्ताव है। प्रिंसिपल डॉ वीएस तिवारी ने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की कवायद चल रही है। कॉलेज के विकास के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिसे स्वीकृति के लिए रांची यूनिवर्सिटी के माध्यम से शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा।

नए क्लासरुम की सौगात

कॉलेज के मेन गेट के पास जर्जर कमरों को तोड़कर दो मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस बिल्डिंग में 30 क्लासरुम होंगे। इन कमरों में तकरीबन तीन हजार स्टूडेंट्स क्लासेज कर सकेंगे। कॉलेज की जरूरतों को देखते हुए ही ये क्लासरुम बनाए जा रहे हैं। इससे क्लासेज के लिए कमरों की अब किल्लत नहीं होगी। सभी कोर्सेज के क्लासेज आसानी से चल सकेंगे। क्लास रुम की कमी के कारण क्लासेज बाधित नहीं होंगी।

सरकार से मिला फंड

क्लासरुम और लाइब्रेरी बनाने के लिए कॉलेज को 6 करोड़ 76 लाख 38 हजार रूपये का फंड राज्य सरकार ने अलॉट कर दिया है। उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने पत्र के माध्यम से रांची यूनिवर्सिटी को इसकी जानकारी दे दी है। इस राशि में 1 करोड़ 67 लाख रुपए कॉलेज के विकास पर खर्च किया जाना है। सरकार से फंड मिलने से कॉलेज प्रशासन उत्साहित है। प्रिंसिपल का कहना है कि इस फंड से कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

पढ़ते हैं 17 हजार स्टूडेंट्स

डोरंडा कॉलेज में विभिन्न संकायों में तकरीबन 17 हजार स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। इसमें 12 हजार स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन कर रहे हैं, जबकि पांच हजार इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स हैं। यहां जितने स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं, उस हिसाब से उन्हें सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। क्लासेज के लिए कमरे कम पड़ जाते हैं, जिस कारण पढ़ाई बाधित हो जाती है। इसी के मद्देनजर दो मंजिला बिल्डिंग बनाई जा रही है, जिसमें 30 क्लासरुम होंगे। इससे क्लासेज के लिए कमरों की किल्लत नहीं होगी।

वर्जन

30 क्लासरुम की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। स्टूडेंट्स को आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी का भी तोहफा मिलेगा। सरकार से 6.7 करोड़ मिल चुके हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।

डॉ वीएस तिवारी

प्रिंसिपल, डोरंडा कॉलेज

Posted By: Inextlive