--झारखंड के 259 में से 100 ब्लॉक में लग रही है संघ की शाखा

RANCHI (15 March): राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की हाल ही में क्क्, क्ख् और क्फ् मार्च को राजस्थान के नागौर में बैठक हुई। इस बैठक में कई निर्णय लिए गए, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह है कि संघ के इतिहास में पहली बार स्वंयसेवकों के ड्रेस के बदलाव का फैसला हुआ। सफेद शर्ट और खाकी हॉफ पैंट की जगह अब सफेद शर्ट और डार्क ब्राउन कलर का फुल पैंट स्वयंसेवकों की ड्रेस होगी। लेकिन यह नई ड्रेस स्वयंसेवक विजयादशमी के दिन क्क् अक्टूबर से पहनेंगे। हर साल इसी दिन संघ के स्वंयसेवक का बड़े स्तर पर पथ संचालन होता है, जिसमें इस ड्रेस से स्वयंसेवक शुरुआत करेंगे। यह जानकारी झारखंड प्रांत के सहकार्यवाह राकेश लाल ने दी। मंगलवार को रांची के निवारणपुर स्थित झारखंड संघ के मुख्यालय श्रीनिकेतन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस अवसर पर झारखंड प्रांत के संघ चालक देवव्रत पाहन और सहकार्यवाह राकेश लाल उपस्थित थे। इस मौके पर संघ की प्रतिनिधि सभा में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए राकेश लाल ने बताया कि झारखंड के ख्भ्9 ब्लॉक में से क्00 ब्लॉक में संघ की शाखा लग रही है। संघ ने अपने काम के लिए जो मंडल बनाए हैं उसमें से क्ख्7म् मंडलों में संघ की शाखाएं लगती हैं।

Posted By: Inextlive