पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई नए चेहरों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। आइये उनके बारे में जानें।


कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। जिसमें 6 कैबिनेट मंत्री, 1 स्वतंत्र प्रभार और 14 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। आइये उनके बारे में जानें। अमित शाहभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधीनगर, गुजरात से चुनाव जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता व शाह संगठनात्मक कौशल की बीजेपी की जीत में बड़ी भूमिका मानी जाती है। यह पहली बार है जब वह केंद्र सरकार में मंत्री पद संभालेंगे। इसके पहले वह गुजरात में मोदी सरकार का हिस्सा रह चुके हैं।      एस जयशंकर


पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर ने गुरुवार को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वह जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव रह चुके हैं। इसके पूर्व वह सिंगापुर में हाई कमिशनर, चीन व संयुक्त राज्य अमरीका में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं।प्रह्लाद जोशी

प्रह्लाद जोशी कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं। उन्होंने साल 2014 में भी इसी सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने गुरुवार को मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।  अरविंद सावंतमुंबई साउथ से मिलिंद देवड़ा को हराने वाले अरविंद सावंत ने मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। वह शिवसेना के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। वह पूर्व में एमटीएनएल में इंजीनियर रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव साल 2014 में मुंबई साउथ से मिलिंद देवड़ा को हराकर कर ही जीता था।रमेश पोखरियाल निशंकरमेश पोखरियाल निशंक को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में राज्य की हरिद्वार सीट से ढाई लाख से भी अधिक मतों से जीत हासिल की है। साल 2014 में भी वह इसी सीट से चुने गए थे।अर्जुन मुंडाअर्जुन मुंडा ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली है। वह झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में राज्य की खूंटी लोकसभा सीट से चुनाव जीता है।स्वतंत्र प्रभार में एक नया चेहरा

कैबिनेट मिनिस्टर के अलावा स्वतंत्र प्रभार में एक नए चेहरे को शामिल किया गया है। इसमें प्रहलाद पटेल का नाम शामिल है।राज्यमंत्री में 13 नए चेहरेअनुराग ठाकुर (हिमाचल प्रदेश)अनुराग ठाकुर की गिनती भारतीय जनता पार्टी के युवा चेहरों में होती है। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। ठाकुर हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं। इसके पहले वह इसी सीट से 2008 के उपचुनाव, 2009 व 2014 में भी चुने जा चुके हैं। वह बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें पहली बार केंद्र सरकार में जगह मिली है।   देबश्री चौधरी (वेस्ट बंगाल)देबश्री चौधरी पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से चुनकर पहली बार लोकसभा पहुंची हैं। इन्होंने टीएमसी के कन्हैयालाल अग्रवाल को 60,574 मतों से हराया। उन्हें इस सीट पर पांच लाख से भी ज्यादा वोट मिले।   नित्यानंद राय (बिहार)
बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय पीएम मोदी के मंत्रिपरिषद का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें भाजपा ने वर्ष 2016 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। नित्यानंद राय ने हाजीपुर से लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते हैं। फिर राय 2014 के लोकसभा चुनाव में उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद बने और इस बार उन्होंने रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़े अंतर से इसी सीट से पराजित किया है। कैलाश चौधरी (राजस्थान)कैलाश चौधरी राजस्थान की बाड़मेर सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। उन्होंने इस सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह को हराया है। उन्होंने इस सीट पर तीन लाख से भी अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।   राज्यमंत्रीजी कृष्ण रेड्डीसजंय शामराव धोत्रेअंगदी सुरेश छन्नाबासप्पारतनलाल कटारियावी मुरलीधरनरेणुका सिंहसोम प्रकाशरामेश्वर तेलीप्रताप चंद्र सारंगी

Posted By: Mukul Kumar