- प्रतिकिलो वाट की जगह अब 45 दिनों के एवरेज बिल के बराबर एडवांस सिक्योरिटी मनी जमा करने के बिल जारी कर रहा केस्को

-दिन कम किए जाने के बावजूद नए नियम में हजारों, लाखों रुपए अधिक निकल रही एडवांस सिक्योरिटी मनी, हो रहा हर तरफ विरोध

KANPUR: एडवांस सिक्योरिटी मनी की जद में फिलहाल केस्को के 48 हजार से अधिक केस्को कंज्यूमर्स आ रहे हैं। इनसे केस्को ने 100 करोड़ से अधिक एडवांस सिक्योरिटी मनी वसूलने की तैयारी की है। इसके लिए केस्को ने बिल भी जारी करने शुरू कर दिए हैं। कागजों में दिन कम किए जाने के बावजूद भी यह सिक्योरिटी मनी हजारों और लाखों में पहुुंच रही है। हालांकि बिजनेसमैन से लेकर इंडस्ट्रियलिस्ट तक इस तरह से एडवांस सिक्योरिटी मनी वसूले जाने का विरोध कर रहे हैं।

60 दिन का नियम इम्पलीमेंट नहीं

सिटी में 6.22 लाख से अधिक केस्को के कंज्यूमर्स हैं। फिलहाल केस्को 5 किलोवॉट व इससे अधिक कनेक्शन होल्डर्स से एडवांस सिक्योरिटी मनी वसूल कर रहा है। पहले दो किलोवाट से अधिक के डोमेस्टिक कनेक्शन में 400 रुपए प्रति किलोवॉट के हिसाब से सिक्योरिटी मनी जमा कराई जाती थी। इसी तरह कॉमर्शियल कनेक्शन में 1000 रुपए व स्मॉल एंड मीडियम पॉवर कनेक्शन में 1350 रुपए प्रति किलोवॉट थी। ये सिक्योरिटी कनेक्शन लेते समय केस्को जमा करा लेता था। बाद में नियम में बदलाव हुआ और 2 महीना के एवरेज बिल के बराबर एडवांस सिक्योरिटी मनी जमा कराने का प्रावधान किया गया। हालांकि इसे इम्प्लीमेंट नहीं किया गया है। केवल कागजों में ही सिमट कर रह गया।

------------------------

45 दिनों के बावजूद पड़ रही भारी

इधर सेंट्रल गवर्नमेंट ने बिजली खरीदने के लिए एडवांस पेमेंट का नियम बनाया तो 2 महीने की एडवांस सिक्योरिटी मनी के दबी हुई गाइडलाइंस की याद आ गई। जिसमें बदलाव करते हुए अब 2 महीने की बजाए 45 दिन की एडवांस सिक्योरिटी मनी जमा करने का नियम बना दिया है। लेकिन यह एडवांस सिक्योरिटी मनी पहले की तरह फिक्स नहीं है। बल्कि एवरेज 45 दिनों के बिजली के बिल बराबर है। इसी वजह से नए नियम के मुताबिक लगभग सभी कनेक्शन में 45 दिनों की यह एडवांस सिक्योरिटी मनी पहले जमा की गई एडवांस सिक्योरिटी मनी से काफी अधिक निकल रही है। पुरानी जमा सिक्योरिटी को एडजस्ट किए जाने के बावजूद नई सिक्योरिटी मनी हजारों रुपए अधिक निकल रही है। दर्जनों कनेक्शन में तो लाखों में पहुंच रही है। इसी वजह से इस एडवांस सिक्योरिटी मनी को लेकर बिजनेसमैन से इंडस्ट्रिलिस्ट तक जमकर विरोध कर रहे हैं।

यूपीईआरसी ने किया बदलाव

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएसन, प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अलावा कई व्यापार मंडल तक केस्को मुख्यालय में सिक्योरिटी मनी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। यह सिलसिला जारी है। विरोध के बावजूद केस्को सितंबर महीने में जारी किए जा रहे 5 किलोवॉट से अधिक के कनेक्शन के बिल में एडवांस सिक्योरिटी मनी की धनराशि जोड़कर भेज रहा है। केस्को ऑफिसर सीएसबी अंबेडकर ने बताया कि यूपी रेगुलेटरी कमीशन ने एडवांस सिक्योरिटी के नियम में बदलाव किया है। नए नियम के तहत एडवांस सिक्योरिटी मनी की धनराशि जोड़कर इलेक्ट्रिसिटी बिल जारी किए जा रहे हैं। अगर किसी को अधिक धनराशि होने की वजह से एडवांस सिक्योरिटी मनी जमा करने में समस्या आ रही है तो एक्सईएन से मिलकर वह पार्ट पेमेंट करा सकता है।

वर्जन

यूपी रेगुलेटरी कमीशन ने एडवांस सिक्योरिटी के नियम में बदलाव किया है। नए नियम के तहत एडवांस सिक्योरिटी मनी की धनराशि जोड़कर इलेक्ट्रिसिटी बिल जारी किए जा रहे हैं। अगर किसी को जमा करने में समस्या आ रही है तो एक्सईएन से मिलकर वह पार्ट पेमेंट करा सकता है।

सीएसबी अंबेडकर, केस्को ऑफिसर

Posted By: Inextlive