भारतीय खिलाड़ियों को खराब किट की शिकायत करने के बाद राहत मिली है। अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले नई ड्रेस दी जाएगी। कोहली एंड कंपनी ने जर्सी में कुछ खामियां गिनाईं थीं। जिसके बाद टीम को नई जर्सी दी जाएगी। तो आइए जानें इंडियन टीम जर्सी के बदले कितने रंग....

1. 1985 :
1980 के दशक में टीम इंडिया ने पहली बार वनडे मैचों में रंगीन ड्रेस पहनी। उस वक्त जर्सी पर न तो टीम का नाम था, न ही कोई स्पॉन्सर।

3. 1994 :
इस साल टीम इंडिया को हल्के नीले रंग की जर्सी पहनाई गई। जिसमें लाइट येलो कलर भी शामिल था।

5. 1998 :
1998 में भारतीय टीम की जर्सी फिर से बदली गई। इस बार जर्सी में तिरंगे को भी शामिल किया गया। जोकि खिलाड़ियों के कंधों के पास डिजाइन किया गया था।

7. 2000-01 :
2000 में फिर से जर्सी की डिजाइन में बदलाव हुआ। डार्क ब्लू के साथ येलो कलर शामिल किया गया।

9. 2003 :
2003 वर्ल्डकप में भारतीय खिलाड़ियों ने फिर से नई जर्सी पहनी। यह पहले की तुलना में डार्क कलर की थी।

11. 2010 :
साल 2010 में टीम इंडिया ने डॉर्क ब्लू रंग की ड्रेस पहनी। जिसमें आगे की तरफ इंडिया और स्पॉन्सर का नाम लिखा था।

13. 2013 :
इस साल स्पॉन्सरशिप स्टार के पास आ गई और टीम इंडिया ने नई जर्सी पहनी।

15. 2017 :
फिलहाल भारतीय टीम इस रंग की जर्सी पहने हुए है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari