- स्वच्छ भारत मिशन के नये नव रत्‍‌नों से बड़े ग्रुप्स और भौगोलिक क्षेत्र को किया कवर

- अब नार्थ ईस्ट, साउथ, बंगाल और पंजाब तक पहुंचेगा स्वच्छ मिशन का मैसेज

VARANASI: अस्सी घाट पर गुरुवार को मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन में जिन नौ नये रत्‍‌नों का नाम जोड़ा है, बेसिकली उनके जरिये मोदी मिशन में चेन रिएक्शन कराना चाहते हैं। गौर से देखा जाए तो मोदी का स्वच्छ भारत नार्थ और सेंटल इंडिया में ज्यादा चर्चा में रहा है जबकि देश के अन्य राज्यों में मिशन को उतनी चर्चा नहीं है। ऐसे में मोदी ने नये नौ रत्‍‌नों से ना सिर्फ मिशन को ज्यादा गहराई तक फैलाने का प्लैन बनाया है बल्कि इस बार देश के कई राज्यों तक इसकी पहुंचे बनाने का भी खाका खींच लिया है।

कैसे होगा चेन रिएक्शन?

मोदी के नये नौ रत्‍‌नों में सिर्फ इंडिविजुअल्स नहीं है बल्कि ग्रुप्स भी हैं। उन्होंने दो बड़े मीडिया ग्रुप्स के अलावा दो प्रोफेशनल वर्किंग ग्रुप्स का रत्‍‌नों में जगह दी है। मीडिया ग्रुप जहां इस अभियान को पब्लिक तक पहुंचाने का काम करेंगे वहीं वर्किंग ग्रुप्स में मुम्बई के डब्बावाले और पूरे देश के बड़े संगठनों में शामिल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स मिशन का मैसेज बड़े मास तक पहुंचाएंगे। इस तरह इंडीविजुअल टू इंडीविजुअल की जगह अब ग्रुप मेम्बर्स के जरिये एक साथ ज्यादा लोग मिशन से जुड़ेंगे जो चेन रिएक्शन जैसा होगा।

कई राज्यों तक होगी पहुंच

नये नौ रत्‍‌नों में जिन इंडीविजुअल्स को जोड़ा गया है, वो भी कम नहीं है। सौरभ गांगुली पश्चिम बंगाल के बड़े सेलिब्रिटी हैं। किरण बेदी दिल्ली और पंजाब की करोड़ों लड़कियों की आइडियल हैं। कपिल शर्मा की फैंस बेशुमार है। जबकि पंजाब में उनके दीवानों की संख्या हद के पार है। नागालैंड के गवर्नर भले नार्थ इस्ट से बिलांग न करते हों लेकिन वो मोदी के इस मिशन को नागालैंड तक पहुंचाने में सक्षम हैं। जबकि सौरभ गांगुली पश्चिम बंगाल में, किरण बेदी और कपिल शर्मा दिल्ली और पंजाब में, रामोजी राव साउथ इंडिया में, डिब्बा वाले महाराष्ट्र में इस मिशन का झण्डा बुलंद करेंगे।

नये हैं मोदी के नये नौ रत्‍‌न

क्। पद्मनाभ आचार्य, गवर्नर, नागालैंड

ख्। डॉ। किरण बेदी, पूर्व आईपीएस

फ्। सोनल मानसिंह, कथक डांसर

ब्। कपिल शर्मा, स्टैंड कॉमेडियन

भ्। सौरभ गांगुली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन

म्। रामोजी राव, एनायडू ग्रुप

7. अरुण पुरी, टुडे न्यूज ग्रुप

8. इंस्टीट्यूट फार चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया

9. मुम्बई डिब्बा वाला संगठन

Posted By: Inextlive