आलिया भट्ट और शाहिद कपूर स्‍टारर फिल्म 'उड़ता पंजाब' की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। फाइनली अब वक्‍त आ गया है फिल्म के प्रचार का। इसी क्रम में अब फिल्‍म के प्रचार ने जोर भी पकड़ लिया है। बड़ी और खास बात ये है कि इस फिल्म में आलिया के साथ एक बार फिर शाहिद कपूर की जोड़ी नजर आएगी।

ऐसी है जानकारी
बीते दिनों फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस फिल्म का मोशन लोगो जारी किया था। इसको लेकर आलिया ने टि्वटर पर लिखा था, 'तो लीजिए हम आ गए हैं। क्या आप तैयार हैं। तो देखिए..'उड़ता पंजाब' का मोशन लोगो।' इस ट्वीट के साथ ही आलिया ने एक वीडियो की लिंक भी शेयर किया था।
ऐसा है पोस्टर
उनके इस लिंक में आलिया भट्ट की अगली फिल्म का मोशन लोगो दिखाया गया था। इसके कुछ देर बाद ही फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया। वहीं इसके बाद अब मंगलवार को शाहिद कपूर का पहला लुक जारी किया गया है। पोस्टर में उनका ये लुक वाकई काफी हट के है।

Milna Hain Tommy Singh se ? #UdtaShahid #UdtaPunjab pic.twitter.com/isSxlL50hQ

— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) April 12, 2016


ऐसा बताया गया फिल्म के बारे में
फिल्म के बारे में जानकारी दी गई है कि इसमें शाहिद कपूर एक पंजाबी रॉकस्टार का किरदार निभा रहे हैं। उनके इस किरदार का नाम है टॉमी सिंह। वैसे उनके इस फर्स्ट लुक से उनके किरदार को लेकर काफी चीजें स्पष्ट हो जाती हैं। 'उड़ता पंजाब' एक थ्रिलर फिल्म है। इसकी पृष्ठभूमि पंजाब से ताल्लुक रखती है। फिल्म में करीना कपूर खान भी हैं। लंबे अरसे के बाद करीना और शाहिद किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएंगे।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma