29 मार्च से नव संवत्सर साधारण की हो रही है शुरुआत, राजा हैं बुध और मंत्री रहेंगे बृहस्पति

-दोनों ग्रहों की प्रवृति है शांत, समभाव होने के चलते फल होगा अनुकूल

-वर्षा होगी अच्छी, फसल भी होगी भरपूर, बढ़ेंगे धार्मिक क्रियाकलाप

VARANASI

राजा और मंत्री की आपस में बने तो प्रजा हर रोज दिवाली और होली मनाये और अगर इसके उलट राजा और मंत्री में दुराव हो तो जनता के नसीब में रोना ही आता है। पर इस बार जनता को रोना नहीं पड़ेगा। क्योंकि राजा और मंत्री की प्रवृति शत्रुता की नहीं है। दोनों का ही भाव सम है असर प्रजा पर सकारात्मक दिखायी देगा। जी हां यहां हम बात नव संवत्सर ख्07ब् 'साधारण' की कर रहे हैं। नव सम्वत का राजा बुध है और मंत्री गुरू है। विद्वानों का कहना है कि दोनों ही मित्र ग्रह हैं। इसलिए इन दोनों की मित्रता जनता के हित में बेहतर होने वाली है।

बुध और बृहस्पति में सम

भाव

ज्योतिषविद् पं चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि ग्रहों की स्थिति का सीधा असर पृथ्वी पर रहने वालों पर पड़ता है। हर ग्रह की अपनी खास प्रवृति होती है। बुध और बृहस्पति दोनों ही शांत ग्रह हैं। बुध की किसी से भी शत्रुता नहीं ंहोती। इसलिए दोनों ग्रहों के बीच सम भाव है। राजा और मंत्री मिलकर प्रजा के हित में कार्य करेंगे। दोनों ही ग्रह बुद्धि से भरपूर हैं। अपने बुद्धि और विवेक के निर्णय से जो निर्णय लेंगे उसमें करेंगे उसके पीछे एक बेहतरी का भाव होगा। वर्षा अच्छी होगी, आर्थिक नीतियां प्रजा के पक्ष में रहेंगी। भारत कृषि प्रधान देश है इसलिए अच्छी वर्षा का सीधा असर कृषि पर दिखेगा।

विचारों में नहीं होगा मतभेद

राजा और मंत्री दोनों में दोस्ती होगी तो उनके विचारों में भेद की संभावना बहुत कम होगी। ज्योतिषविद् पं विमल जैन बताते हैं कि बुध सौम्य ग्रह है और बृहस्पति की प्रवृति भी ऐसी ही है। दोनों ही ग्रह बुृद्धि, विवेक और मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं। राजा और मंत्री के बेहतर आपसी सम्बन्ध का असर प्रजा पर दिखायी देगा। पं जैन ने बताया कि सम्वत में दस अधिकारी ग्रह होते हैं। इन दस ग्रहों में शुभ ग्रहों की अधिकता है। जिससे अनुकूलता बनी रहेगी। देश में शांति और सद्भाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, दुनिया में देश का साख बढ़ेगी। देश प्राकृतिक आपदाओं से मुक्त रहेगा।

बॉक्स

पहला दिन तय करता है राजा

पं चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि वासंतिक नवरात्र का पहला दिन ही राजा तय करता है। इस बार नवरात्र की शुरुआत ख्9 मार्च, बुधवार को हो रही है। इस तरह से नव सम्वत् का राजा बुध होगा। इसी तरह मंत्री का नाम मेष संक्राति सतुआ संक्राति से तय होता है। इस बार मेष संक्राति गुरुवार को पड़ रही है जिससे मंत्री बृहस्पति होगा.

बॉक्स

आठ दिनों का है नवरात्र

शक्ति की अधिष्ठात्री भगवती की आराधना के पर्व वासंतिक नवरात्र की शुरुआत ख्9 मार्च, बुधवार से हो रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार प्रतिपदा और द्वितीया तिथि दोनों एक ही दिन पड़ेगी। ख्8 मार्च की शाम प्रतिपदा तिथि क्0.फ्0 बजे से शुरू होकर अगले दिन म्.फ्फ् बजे तक रहेगी। द्वितीया तिथि का क्षय होने के चलते इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा। समापन पांच अप्रैल रामनवमी पर हवनोपरांत होगा। नवरात्र व्रत का पारन दशमी को उदयातिथि के अनुसार छह अपैल को किया जायेगा।

Posted By: Inextlive