खेलगांव की सैनिक कॉलोनी में नवजात की हत्या कर शव दफनाया। शॉकिंग खबर सुनकर इलाके में सनसनी। रांची समेत पूरे प्रदेश में बढ़ रहे मामले।

रांची: राजधानी रांची में फिर एक नवजात की हत्या (कोल्ड ब्लडेड मर्डर) का मामला सामने आया है। पत्थर दिल माता-पिता ने अपनी ही 'किलकारी' यानी संतान को दफन कर दिया। सोमवार को खेलगांव के सैनिक कॉलोनी स्थित एक गड्ढ़े में दफनाया हुआ नवजात (लड़का) का शव बरामद किया गया। गड्ढे़ में दबे नवजात का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके पर पुलिस पहुंची और नवजात का शव गढ्डे से निकलवाया। कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

 

64

नवजातों को फेंका गया

27

नवजातों की हो गई मौत

07

नवजात के रांची में मिले शव

 

 

चल रही छानबीन

पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी ने गर्भपात करवाने के बाद समाज की नजरों से बचने के लिए दफना दिया। मामले में पुलिस ने आइपीसी की धारा 315/201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, राजधानी रांची में अपनी ही किलकारियों का गला घोंट कर फेंक देनेवालों पर अब तक एक भी कार्रवाई सामने नहीं आई है।

 

लगातार मिल रहे हैं नवजातों के शव

वर्ष 2017 में रांची में नवजातों के सात का शव बरामद किए गए। पूरे राज्य में 64 नवजातों को फेंका गया है। इनमें 27 की मौत हो गई। दरअसल एक के बाद एक लगातार नवजात शिशुओं को कूड़ा-कचरे के ढेर पर फेंकने, रेलवे पटरियों पर छोड़ने, कुएं में डालने समेत कई मामले सामने आ रहे हैं.कुछ को छोड़कर अधिकतर मामलों में एफआइआर तक दर्ज नहीं हुए। जिनमें एफआइआर हुए, दोषियों का पता नहीं चल सका।

 

इस साल के चर्चित मामले (बॉक्स)

-21 जनवरी 2017

को रांची के बेड़ो में बच्ची को कुल्हाड़ी से काटा

 

-19 फरवरी 2017

को बोकारो में कटी हुई जीभ के साथ बची मिली।

 

-21 मार्च 2017

देवघर में नवजात बना कुत्ते का निवाला

 

-20 अप्रैल 2017

धनबाद में एक नवजात कुत्ते का निवाला बना।

 

-27 मई 2017

धनबाद में एक बच्ची का मिला शवा

Posted By: Inextlive