शादी के बाद गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचे दीपिका और रणवीर
features@inext.co.in
KANPUR: इटली के लेक कोमो में शादी और फिर फ्रेंड्स और फैमिली के लिए दो रिसेप्शंस होस्ट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुक्रवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। इस बीच वहां पहुंचे मीडिया फोटोग्राफर्स के कैमरों में दोनों की खूबसूरत तस्वीरें कैद हुई। खास बात यह रही कि, मीडिय कैमरो को देखते ही रणवीर सिंह हमेशा अपने खास अंदाज में पोज देते नजर आए।
जब से दोनों की शादी हुई, यह कपल एक ही कलर के आउटफिट्स में नजर आ रहा है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। दीपिका और रणवीर ने ग्रे कलर के कपड़े पहने थे जिसमें दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे।
एक रिसेप्शन अभी भी बाकी
इस कपल का अभी एक और रिसेप्शन बचा हुआ जो कि मुंबई में होना है और इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। कहा जा रहा है कि इस रिसेप्शन में 3000 मेहमानों के आने की उम्मीद है।
तस्वीरें: रिसेप्शन में रणवीर ने दीपिका से इस खास अंदाज में जताया प्यार, दिखे ये काम करते
तस्वीरें: पार्टी में पत्नी दीपिका संग इस गाने पर भांगड़ा करते दिखे रणवीर, शादी के बाद पहली बार किया ये काम