बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 11 दिसंबर को शादी करते ही यह कपल हनीमून मनाने फिनलैंड चला गया। अब दोनों वापस भारत आ गए। शादी के बाद अनुष्‍का शर्मा की तस्‍वीरें देखने लायक हैं वह पहले से ज्‍यादा खूबसूरत हो गई हैं।


सामने आई ताजा तस्वीरहनीमून से लौटते ही विराट-अनुष्का रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले विराट और अनुष्का मोदी से मिलने पीएम आवास गए और उन्हें निमंत्रण दिया। हाथों में चूड़ी और माथे पर बिंदीइससे पहले अनुष्का की एक और तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वह ससुराल में दिख रहीं। हनीमून के बाद विराट और अनुष्का सीधे दिल्ली अपने घर आए। अनुष्का की इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने प्यार को पाकर कितनी खुश हैं। हनीमून की फोटो भी हुई वायरल
11 दिसंबर को शादी के बाद जब अनुष्का पति विराट के साथ हनीमून पर गईं थी। वहां उन्होंने एक सेल्फी खींची थी जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari