राष्ट्रपति के मीडिया विरोधी बयानों को लेकर देश भर के अमेरिकी अखबारों ने डोनाल्ड ट्रंप की निंदा की है। इसके अलावा प्रेस की आजादी का वादा भी किया।

लॉस एंजेल्स (रॉयटर्स)। अमेरिका के 350 से अधिक अखबारों ने गुरुवार को संपादकीय लिखकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मीडिया विरोधी बयानों की खूब निंदा की। इसके साथ सभी अखबारों ने अमेरिका में प्रेस की आजादी का बचाव करने का भी निश्चय किया। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप कुछ मीडिया संगठनों को अमेरिकी जनता का दुश्मन बताते हैं। 'बोस्टन ग्लोब' और 'न्यूयॉर्क टाइम्स' समेत देश भर के 350 से अधिक छोटे-बड़े अखबारों ने संपादकीय के माध्यम से ट्रंप विरोधी अभियान में भाग लिया।
खतरे में है अमेरिका का लोकतंत्र
बोस्टन ग्लोब ने ने अपने संपादकीय में ट्रंप पर आरोप लगाते हुए लिखा, 'ट्रंप प्रेस की आजादी पर लगातार हमला कर रहे हैं। अमेरिका की महानता सच बोलने और प्रेस की आजादी पर निर्भर है। एक अमेरिकी होने के नाते प्रेस पर लोगों का दुश्मन होने का ठप्पा लगाना खतरनाक है।' बता दें कि ट्रंप अमेरिका में आए दिन पत्रकारों और खबरों की आलोचना करते हैं। कई बार वे कुछ खबरों को फेक न्यूज करार दे चुके हैं। इसपर न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने कहा, 'किसी खबर को कम या ज्यादा महत्व देना या किसी खबर में गलती होने की निंदा करना एक अधिकार है लेकिन रिपोर्टर और संपादक भी एक इंसान हैं और गलती कर सकते हैं। इन्हें सुधारना हमारा मुख्य काम है। लेकिन जो सच आप पसंद नहीं करते उसे जबरदस्ती ये कहना कि वह फेक न्यूज है, लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। इसके साथ पत्रकारों को लोगों का दुश्मन बताना भी खतरनाक है।' फिलहाल इस संपादकीय पर व्हाइट हाउस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यूएन रिपोर्ट में हुआ खुलासा प्रतिबंध के बाद भी उत्तर कोरिया में जारी है परमाणु कार्यक्रम

अमेरिका पहुंचा कोरियाई युद्ध में मारे सैनिकों का अवशेष, ट्रंप ने दिल से किया धन्यवाद

Posted By: Mukul Kumar