प्रियंका चोपड़ा की अपने हसबैंड निक जोनास के साथ कितनी जबरदस्त बांडिग है इसका एक बार फिर सबूत मिला है। निक की एज गलत बताने को लेकर ट्रोल हो रही पीसी को डिफेंट करने के लिए वे फौरन सामने आ गए। जाने क्या है मामला।

कानपुर। दरअसल  प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो शेयर की थी। ये फोटो उनके हसबैंड निक जोनास के साथ एक खास इवेंट  की है। इस फोटो को एक प्राउड मोमेंट बताते हुए प्रियंका ने लिखा कि, गर्व की बात है जब आप 27 साल की उम्र में अपना टकीला ब्रांड ओन करते हो। बस यहीं गड़बड़ हो गई और उनको ट्रोल किया जाने लगा, क्योंकि पोस्ट में निक की उम्र 27 बताई जबकि वे टैक्निकली अभी 26 साल के हैं और 16 सिंतबर को 27 साल के पूरे होंगे। इंटरनेट पर यूजर्स का कहना है कि प्रियंका को अपने पति की सही एज तक नहीं मालूम।

 

View this post on InstagramSo proud. When you own your own tequila at 27! @villaone ❤

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Sep 2, 2019 at 12:00pm PDT


निक ने किया सपोर्ट
हांलाकि इस पोस्ट पर ही निक ने प्रियंका को सही बताते हुए कमेंट किया और उन्हें अपनी हमेशा के लिए परफेक्ट ब्यूटीफुल डेट बताया। इसके बाद भी ट्रोलिंग का सिलसिला जारी रहा। ये देख कर निक खुल कर अपनी बिलव्ड वाइफ के सपोर्ट में आ गए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक मीम शेयर करते हुए कहा कि बस बहुत हुआ और सब समझ लें कि प्रियंका उनकी एज और बर्थ डेट अच्छी तरह जानती हैं। प्रियंका ने भी ये स्टोरी शेयर की है। प्रियंका और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शादी की थी। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं लेकिन दोनों के बीच की केमिस्ट्री देख कर इसका अहसास नहीं होता है।


क्या है वो प्राउड मोमेंट जिस पर शेयर हुई थी पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आयेंगी जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी उनके साथ हैं। साथ ही जिस ब्रांड को ओन करने के लिए बधाई देने के प्रियंका ने ये पोस्ट की थी वो विला वन एक अल्ट्रा-प्रीमियम, हाथ से तैयार की गई टकीला है, जिसे निक जोनास ने जॉन वरवाटोस के साथ शुरू किया है। म्यूजिक और फैशन की दुनिया के ये दो दिग्गज टकीला के लिए अपने प्यार के चलते साथ आये हैं।

Posted By: Molly Seth